28 बोतल अंगरेजी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

शराबियों की धर-पकड़ के लिए उत्पाद विभाग चला रहा अभियान नवादा (सदर) : बिहार में शराबबंदी के बाद जिले में शराबियों व इस धंधे से जुड़े लोगों की धर-पकड़ के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. शराबियों की धर-पकड़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड से आनेवाले शराब को भी जब्त की […]
शराबियों की धर-पकड़ के लिए उत्पाद विभाग चला रहा अभियान
नवादा (सदर) : बिहार में शराबबंदी के बाद जिले में शराबियों व इस धंधे से जुड़े लोगों की धर-पकड़ के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. शराबियों की धर-पकड़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड से आनेवाले शराब को भी जब्त की जा रही है.
विभाग ने शराबियों की जांच के लिए बिहार- झारखंड की सीमा दिबौर चेकपोस्ट पर ब्रेथऐनेलाइजर मशीन से वाहन चालकों के साथ-साथ संभावित व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी है. उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि झारखंड से बिहार में प्रवेश करने वाले मार्गों पर उत्पाद विभाग के कर्मचारी लगातार ध्यान रखकर छापेमारी कर रहे हैं. गुरुवार की रात झारखंड से बिहार में प्रवेश करते एक वाहन को जांच करने के दौरान विभाग के कर्मचारियों ने तीन युवकों अंगरेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
उत्पाद अधीक्षक बताते हैं कि गिरफ्तार तीनों युवक संभवत: शराब का अवैध कारोबार करते हैं. इनमें से दो नवादा जिले व एक नालंदा के रहनेवाले बताये जाते हैं. बॉर्डर पर अभी और भी सख्त जांच की आवश्यकता है. शराबियों और शराब से जुड़े कारोबारियों की धर-पकड़ के लिए अन्य दूसरे विभागों से भी सहयोग लेने की जरूरत है.
सतगांवा के रास्ते गोविंदपुर में प्रवेश करनेवाले मार्ग पर भी उत्पाद के कर्मचारी 24 घंटे नजर गड़ाये रहते हैं. सबसे हास्यास्पद बात यह है कि विभाग के इस अभियान के बाद भी चोरी छिपे जंगली क्षेत्रों के रास्ते जिले में शराब की बड़ी खेप नवादा पहुंच रही है. जिला मुख्यालय के कई स्थान ऐसे हैं जहां शाम में खरीदारी के लिए शराबियों की भीड़ भी लगती है. विभाग ने ऐसे स्थानों को भी चिह्नित कर कार्रवाई करने की बात कही है.
रजौली प्रतिनिधि के अनुसार,
एनएच-31 के समेकित जांच चौकी पर शराबबंदी को लेकर गुरुवार की रात उत्पाद विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान झारखंड से आ रही एक बस की तलाशी के क्रम में अंगरेजी शराब की 750 एमएल की 22 बोतलें और 375 एमएल की छह बोतलों के साथ तीन लोगों को पकडा गया है. शराब के साथ पकड़े गये युवकों में पावापुरी के रहनेवाले अभिमन्यु कुमार, नवादा के फतेहपुर के मेहताब रहमानु व मनीष केसरी (नवादा) शामिल हैं.
पुलिस ने शराब के साथ तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. उत्पाद विभाग के एसआइ रामप्रीत कुमार ने बताया कि तीनों युवक झारखंड से शराब ला कर बिहार में ज्यादा कीमत पर बेचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




