तैयारियों में दिन भर व्यस्त रहे अधिकारी व कर्मचारी
Updated at : 05 May 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

काशीचक : पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए बूथों पर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी है़ं प्रखंड में मतदान कराने आये कर्मचारी अपनी जिम्मेवारी को लेकर काफी व्यस्त दिखे. कई कर्मचारी मतदान पेटी, तो कई मतदान से संबंधित कागजात लेकर जाते दिखे. चुनाव को शांति से कराने के लिए विशेष सुरक्षा […]
विज्ञापन
काशीचक : पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए बूथों पर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी है़ं प्रखंड में मतदान कराने आये कर्मचारी अपनी जिम्मेवारी को लेकर काफी व्यस्त दिखे. कई कर्मचारी मतदान पेटी, तो कई मतदान से संबंधित कागजात लेकर जाते दिखे. चुनाव को शांति से कराने के लिए विशेष सुरक्षा बल के इंतजाम किये गये हैं.
मतदान कराने के लिए तैनात सुपर जोनल दंडाधिकारी ने अपने जोन के अंतर्गत पड़ने वाले सभी बूथों पर जाकर जायजा लिया. मतदान के लिए सभी बूथों के पीठासीन पदाधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों के अनुसार सभी सामग्री उपलब्ध कराये जा चुके है़ं मतदान के दिन सड़कों पर वाहनों का परिचालन ठप रहेगा़ बीडीओ जुल्फिकार आदिल ने बताया कि हर हाल में मतदान शांतिपूर्ण, भयमुक्त व निष्पक्ष होगा.
प्रखंड के मतदाता
कुल मतदाता52369
पुरुष मतदाता27090
महिला मतदाता25273
अन्य मतदाता 6
प्रत्याशियों की संख्या
जिला पर्षद7
मुखिया 89
सरपंच32
पंसस59
वार्ड 76
पंच 13
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




