सड़क हादसे में महिला की मौत

नवादा (सदर) : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पांती गांव के समीप सोमवार की सुबह सड़क पार करने के दौरान एक वाहन की चपेट में आने से पांती निवासी विष्णु यादव की पत्नी पानो देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. नवादा सदर अस्पताल में इलाज के उपरांत पानो देवी की मौत हो गयी. […]
नवादा (सदर) : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पांती गांव के समीप सोमवार की सुबह सड़क पार करने के दौरान एक वाहन की चपेट में आने से पांती निवासी विष्णु यादव की पत्नी पानो देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. नवादा सदर अस्पताल में इलाज के उपरांत पानो देवी की मौत हो गयी.
इस संबंध में अकबरपुर थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी है. एनएच 31 पर हुए इस हादसे में महिला की मौत से स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन तेज गति से गुजरते वाहन कई लोगों को अपने चपेट में ले लेता है. सदर अस्पताल में मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




