जिलाधिकारी का घेराव

Published at :10 Jan 2014 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
जिलाधिकारी का घेराव

वादाखिलाफी पर उम्मीदवार अनुसेवकों ने किया प्रदर्शन नवादा : जिला प्रशासन के वादा खिलाफी के विरोध में चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को समाहरणालय द्वार पर प्रदर्शन कर आधे घंटे से अधिक समय तक डीएम को रोके रखा. समाहरणालय अधिनस्थ कार्यरत उम्मीदवार अनुसेवकों की नियुक्ति के लिए जिला प्रशासन के साथ 26 […]

विज्ञापन

वादाखिलाफी पर उम्मीदवार अनुसेवकों ने किया प्रदर्शन

नवादा : जिला प्रशासन के वादा खिलाफी के विरोध में चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को समाहरणालय द्वार पर प्रदर्शन कर आधे घंटे से अधिक समय तक डीएम को रोके रखा.

समाहरणालय अधिनस्थ कार्यरत उम्मीदवार अनुसेवकों की नियुक्ति के लिए जिला प्रशासन के साथ 26 नवंबर, 2013 को वात हुई थी. इसके बाद कर्मचारियों को 31 दिसंबर तक नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया गया था. तय समय सीमा पूरी होने पर भी नियुक्ति पत्र नहीं दिये जाने के खिलाफ संघ ने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया.

संघ के मुख्य संरक्षक गणोश कुमार, अध्यक्ष वाल्मीकि सिंह, जिला मंत्री कामेश्वर रविदास के नेतृत्व में उम्मीदवार अनुसेवकों ने आंबेडकर पार्क से प्रदर्शन निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहरणालय द्वार पर पहुंचा और घेराव में तब्दील हो गया. घेराव के दौरान ही डीएम ललन जी को आधे घंटे से अधिक समय तक विरोध जता रहे कर्मचारियों ने रोके रखा गया. बाद में सदर एसडीओ ने पहुंच कर घेराव को समाप्त कराया.

करेंगे आमरण अनशन

जिला सचिव कामेश्वर रविदास ने बताया कि जिला प्रशासन की वादा खिलाफी के चलते ही उनको दोबारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ा है. यदि रिक्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पदों पर नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं किया गया तो 10 जनवरी को समाहरणालय के समीप तमाम उम्मीदवार अनुसेवक आमरण अनशन शुरू करेंगे.

गौरतलब है कि कर्मचारियों द्वारा लगभग दो माह तक चले आमरण अनशन के बाद 26 नवंबर, 2013 को डीएम, डीडीसी व अन्य पदाधिकारियों ने नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया था. अब जबकि 31 दिसंबर तक नियुक्ति पत्र देने का वादा पूरा नहीं हुआ, तो उम्मीदवार अनुसेवकों द्वारा चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ सेवांजलि के बैनर तले दोबारा प्रदर्शन शुरू किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन