अब धूप में नहीं झुलसेंगे ट्रैफिक गार्ड्स

Updated at : 23 Apr 2016 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
अब धूप में नहीं झुलसेंगे ट्रैफिक गार्ड्स

चिलचिलाते धूप से बचाव के लिए एसपी ने ट्रैफिक जवानों को उपलब्ध कराये अनूठे छाते नवादा (नगर) : नवादा के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों के सिर पर अब हैंड्स फ्री छाते नजर आयेंगे. ये हैंड्स फ्री अंब्रेला ट्रैफिककर्मियों को चिलचिलाती धूप से बचायेंगे ही, ट्रैफिक संभालने के काम में रुकावट भी […]

विज्ञापन
चिलचिलाते धूप से बचाव के लिए एसपी ने ट्रैफिक जवानों को उपलब्ध कराये अनूठे छाते
नवादा (नगर) : नवादा के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों के सिर पर अब हैंड्स फ्री छाते नजर आयेंगे. ये हैंड्स फ्री अंब्रेला ट्रैफिककर्मियों को चिलचिलाती धूप से बचायेंगे ही, ट्रैफिक संभालने के काम में रुकावट भी पैदा नहीं करेगा. एक माह पूर्व ट्रैफिक जवानों को दिये गये नये ड्रेस के बाद नवादा के पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से यह नयी पहल की है.
नये ड्रेस में ही छाते को फिट के लिए खास इंतजाम किये गये हैं. एक बार छाते को ड्रेस के साथ फिट कर दिये जाने के बाद ट्रैफिक जवानों केसिर व शरीर पर पड़ रहा धूप दूर रहेगा. अच्छी बात यह है किछाता सिर पर लगे होने के बावजूद ट्रैफि गार्ड के दोनों हाथ भी खाली रहेंगे. इस व्यवस्था से सद्भावना चौक, प्रजातंत्र चौक, इंदिरा चौक, लाल चौक व भगत सिंह चौक सहित कई स्थानों पर चिलचिलाते धूप में बगैर ट्रैफिक पोस्ट खुले आसमान के नीचे काम करनेवाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को काफी सहूलियत होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन