वाहनों की भी बुकिंग से यात्रियों को हो रही दिक्कत

Updated at : 21 Apr 2016 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनों की भी बुकिंग से यात्रियों को हो रही दिक्कत

नवादा (सदर) : अप्रैल में कम दिन लगन होने के कारण जिले के सभी होटल, धर्मशाला, सेवा सदन हाउस फुल हैं. और तो और शोभिया मंदिर प्रांगन में भी विवाह कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. कम लगन का असर है कि दो महीने पूर्व ही बुक कराये गये होटल में लगन […]

विज्ञापन

नवादा (सदर) : अप्रैल में कम दिन लगन होने के कारण जिले के सभी होटल, धर्मशाला, सेवा सदन हाउस फुल हैं. और तो और शोभिया मंदिर प्रांगन में भी विवाह कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. कम लगन का असर है कि दो महीने पूर्व ही बुक कराये गये होटल में लगन के कारण रूम उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. जिला मुख्यालय स्थित दर्जनों होटल में संचालकों द्वारा हाउस फुल का बोर्ड लगा दिया गया है. कई धर्मशाला,

सेवा सदन में भी जगह खाली नहीं रहने के कारण लोगों को किराये का मकान लेकर शादी संपन्न कराना पड़ रहा है. 18, 20 व 22 को लगन का जोर इस कदर है कि कई-कई लोगों को दो-दो दर्जन निमंत्रण प्राप्त हैं. जिसे पूरा करने के लिए भाग दौड़ की स्थिति बनी हुई है. लोग चाह कर भी सभी जगह अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पा रहे हैं.

लगन के मौसम में सभी जगह भीड़ भाड व रेलम पेल के बाद बरात के लिए छोटे बड़े वाहन बुक करा दिये जाने से वाहन पड़ाव में वाहनों की कमी हो गयी है, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों का सफर वाहनों के बजाय लोग अब साइकिल की सवारी करने लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन