किसान हमारे मालिक : सांसद

जिलास्तरीय कृषि उपादान सह यांत्रिकीकरण मेला शुरू नवादा : यह संभावनाओं वाला का जिला है. पर, यह विडंबनाओं का भी है. किसान हमारे मालिक, भगवान व अन्नदाता हैं. जो बिहार अभी बचा हुआ है वह किसानों की देन है. ये किसान ही बिहार की शान हैं. कृषि बेहतर होता है, तो व्यवसाय भी बेहतर होता […]
जिलास्तरीय कृषि उपादान सह यांत्रिकीकरण मेला शुरू
नवादा : यह संभावनाओं वाला का जिला है. पर, यह विडंबनाओं का भी है. किसान हमारे मालिक, भगवान व अन्नदाता हैं. जो बिहार अभी बचा हुआ है वह किसानों की देन है. ये किसान ही बिहार की शान हैं.
कृषि बेहतर होता है, तो व्यवसाय भी बेहतर होता है. ये बातें सांसद डॉ भोला सिंह ने सोमवार को कृषि विभाग द्वारा हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय कृषि उपादान सह यात्रिकीकरण मेला का उद्घाटन करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि 650 करोड़ रुपये की बकसोती बराज योजना बिहार सरकार ने दिल्ली को भेजा था, जिसे संशोधन के लिए लौटाया गया है.
लेकिन, यह योजना भी सरकार के कोख में पड़ी है. सांसद ने कहा कि मेले में ट्रैक्टर आदि उपकरण खरीदने पर किसानों को वहीं इसका लाभ मिलना चाहिए.
बिना बिजली जा रहा बिल
सांसद ने कहा कि बिजली का बिल सुरसा की तरह है. गांव में बिजली नहीं है, ट्रांसफॉर्मर नहीं है. फिर भी बिजली बिल जा रहा है. बिजली विभाग किसानों का खून चूस रहा है. उन्होंने कहा कि कृषि उद्योगों की मां है.
दिया जा रहा अनुदान
नवादा : डीएम ललन जी ने मेला उद्घाटन पर कहा कि बाजार रेट से कम पर उपकरण किसानों को दिया जा रहा है. उस पर सरकार के अनुदान का भी लाभ दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि मेले के पहले उपकरण विक्रेताओं के साथ बैठक कर कम से कम कीमत पर कृषि यंत्र दिये जाने की जानकारी दी. रेट को लेकर समीक्षा भी की गयी. जिला कृषि पदाधिकारी विभू विद्यार्थी ने कहा कि सभी दुकानदारों को हिदायत है कि किसानों को परेशानी नहीं हो.
उन्होंने कहा कि आवेदन बढ़ जाने पर किसानों को परेशानी नहीं हो. उन्होंने कहा कि आवेदन बढ़ जाने पर आगामी कृषि यांत्रिकीकरण मेला 30 व 31 जनवरी को लगने का लाभ दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि 88 ट्रैक्टर, 90 पावर टीलर, दो सौ पंप सेट पर अनुदान व छोटे यंत्रों पर एक हजार व पांच सौ का अनुदान सीधे खरीदारी पर दिया जा रहा है.
3 करोड़ अनुदान स्वीकृत
नवादा. दो दिवसीय कृषि उपादान सह यात्रिकीकरण मेले में 30 काउंटर लगाये गये हैं. इसमें 47 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है. इस मेले में तीन करोड़ रुपये के अनुदान की स्वीकृति पत्र किसानों के बीच वितरित की गयी है. बड़े उपकरण में तीन कंबाइंड हार्वेस्टर तीन-तीन लाख के अनुदान पर वितरित किया गया. इसमें एक न्यू हॉलैंड व दो हर देव कंपनी का हार्वेस्टर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




