शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी पूरी

Published at :07 Jan 2014 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी पूरी

नवादा : हिसुआ प्रखंड के दोना पंचायत में मुखिया व बगोदर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद पर होने वाले उप चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. 12 जनवरी को होने वाले उप चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर कोषांगों का गठन किया गया है. कार्मिक कोषांग, […]

विज्ञापन

नवादा : हिसुआ प्रखंड के दोना पंचायत में मुखिया व बगोदर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद पर होने वाले उप चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. 12 जनवरी को होने वाले उप चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर कोषांगों का गठन किया गया है.

कार्मिक कोषांग, परिवहन कोषांग, सामग्री कोषांग, मीडिया कोषांग, विधि व आचार संहिता कोषांग जिला पंचायत निर्वाचन कोषांग, डिजिटल कैमरा कोषांग व प्रशिक्षण कोषांग का गठन किया गया है.

मुखिया पद पर चुनाव के लिए 16 बूथ व पंचायत समिति सदस्य पद के लिये 15 बूथ बनाये गये हैं. डीपीआरओ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 9 जनवरी को मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण गांधी इंटर स्कूल में कराया जायेगा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी सतीश चंद्र ने कहा कि चुनाव इवीएम मशीन के द्वारा कराया जायेगा. शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिये सारी तैयारी कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन