वृद्धों व विधवाओं को दी गयी पेंशन

Updated at : 08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्धों व विधवाओं को दी गयी पेंशन

वृद्धों व विधवाओं को दी गयी पेंशन फोटो-नवादा/10कैप्शन- पेंशन लेने जुटे लोगप्रतिनिधि4नवादा (सदर)राज्य सरकार द्वारा निर्गत की गयी राशि के बाद सदर प्रखंड कार्यालय व नगर पर्षद कार्यालय में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. शुक्रवार को नगर पर्षद तथा प्रखंड कार्यालय परिसर में राशि लेने के लिए वृद्धों व […]

विज्ञापन

वृद्धों व विधवाओं को दी गयी पेंशन फोटो-नवादा/10कैप्शन- पेंशन लेने जुटे लोगप्रतिनिधि4नवादा (सदर)राज्य सरकार द्वारा निर्गत की गयी राशि के बाद सदर प्रखंड कार्यालय व नगर पर्षद कार्यालय में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. शुक्रवार को नगर पर्षद तथा प्रखंड कार्यालय परिसर में राशि लेने के लिए वृद्धों व विधवा महिलाओं की भीड़ काफी देखी गयी. प्रखंड कार्यालय में सभी बुजुर्गों को सात महीने की 28 सौ रुपये नगद वितरण किये गये. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि आज से राशि का वितरण शुरू हो गया है. जो अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा. इधर, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि नगर पर्षद क्षेत्र में वार्ड बाई वार्ड वृद्ध व विधवा महिलाओं के बीच राशि का वितरण दो अप्रैल से शुरू किया गया है जो 16 अप्रैल तक चलता रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन