शराबबंदी को लेकर छात्रों ने निकाली रैली

शराबबंदी को लेकर छात्रों ने निकाली रैली फोटो-रजौली/12कैप्शन- रैली में शामिल स्कूली बच्चेप्रतिनिधि4रजौलीप्रखंड के अमावां गांव में शराबबंदी को लेकर प्राथमिक विद्यालय हिंदी बालक में प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली. स्कूल के बच्चों ने पूरे गांव में भ्रमण कर रैली के माध्यम से शराब नहीं पीने को लेकर […]
शराबबंदी को लेकर छात्रों ने निकाली रैली फोटो-रजौली/12कैप्शन- रैली में शामिल स्कूली बच्चेप्रतिनिधि4रजौलीप्रखंड के अमावां गांव में शराबबंदी को लेकर प्राथमिक विद्यालय हिंदी बालक में प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली. स्कूल के बच्चों ने पूरे गांव में भ्रमण कर रैली के माध्यम से शराब नहीं पीने को लेकर जागरूक किया. ग्रामीणों से शराब व ताड़ी से दूर रहने की अपील की. बच्चे रैली में नारे लगा रहे थे कि जो पियेगा शराब, उसका जीवन हो जायेगा खराब. जो पियेगा दारू उनके बच्चे उसे मारेंगे झाड़ू आदि नारा लगाते हुए बच्चों ने ग्रामीणों को जागरूक किया. कहा कि शराब पीने वाले शराबी कभी अपने बच्चों के भविष्य पर ध्यान नहीं देता है. उसे सिर्फ शराब पर ही ध्यान रहता है. इसलिए शराब छोड़ने से शराबी के साथ-साथ पूरा घर का परिवार स्वस्थ्य व अच्छा इनपसान बनेगा. इस रैली में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और छोटे-छोटे बच्चों का सहयोग किया. छोटे-छोटे बच्चों के सामने ग्रामीणों ने संकल्प भी लिया, न हम आज से शराब पियेंगे और न ही किसी को शराब पीने देंगे. इस रैली के मौके पर समाजसेवी वासुदेव राम, शिक्षक कृष्णनंदन सिंह, मुनी सिंह मुकुल, अवधेश राय, सुरेश सिंह, आत्मा राम, दीपक कुमार, महेश कुमार, सीमा कुमारी, अर्चना कुमारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




