चैत्र नवरात्र आज, तैयारी पूरी

चैत्र नवरात्र आज, तैयारी पूरी रजौली.चैत्र नवरात्र को लेकर क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्थानीय बीच बाजार रजौली स्थित बड़ी देवी मंडप प्रबंधन समिति की ओर से बड़ी देवी मंडप स्थित मां कालिका मंदिर में नवरात्र को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गयी है. शुक्रवार की सुबह […]
चैत्र नवरात्र आज, तैयारी पूरी रजौली.चैत्र नवरात्र को लेकर क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्थानीय बीच बाजार रजौली स्थित बड़ी देवी मंडप प्रबंधन समिति की ओर से बड़ी देवी मंडप स्थित मां कालिका मंदिर में नवरात्र को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गयी है. शुक्रवार की सुबह सात बजे बड़ी देवी मंडप के प्रांगन से जलयात्रा निकाली जायेगी. मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव आनंदी प्रसाद ने बताया कि बड़ी देवी मंडप कमेटी की ओर से अगले शुक्रवार को राम नवमी के मौके पर बड़ी देवी मंडप स्थित शिव, बजरंगी मंदिर से भव्य झांकी जुलूस निकाली जायेगी. झांकी में राम, लक्ष्मण, जानकी सहित हनुमान व दर्जनों वानर सेना शामिल रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




