बूथ नहीं बदला, तो सड़क पर करेंगे आंदोलन
Updated at : 01 Apr 2016 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : पकरीबरावां प्रखंड की एरूरी पंचायत के सेनार टोला के सैकड़ों अनुसूचित जाति के मतदाता गुरूवार को डीएम के जनता दरबार पहुंचे. ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद से ही अब तक किसी भी गांववालों को वोट देने के लिए नहीं दिया गया है. चुनाव के समय गांव के बूथ को पांच […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : पकरीबरावां प्रखंड की एरूरी पंचायत के सेनार टोला के सैकड़ों अनुसूचित जाति के मतदाता गुरूवार को डीएम के जनता दरबार पहुंचे. ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद से ही अब तक किसी भी गांववालों को वोट देने के लिए नहीं दिया गया है.
चुनाव के समय गांव के बूथ को पांच किलोमीटर दूर बरियारपुर गांव में कर दिया गया है. ग्रामीण बहादूर चौधरी, बुद्धन मांझी, अमीरक राजवंशी, शिवबालक राजवंशी, उर्मिला देवी, कुशा देवी, पूनम देवी, शकुंती देवी आदि ने डीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि एरूरी पंचायत के सेनार टोला में आंगनबाड़ी केंद्र बूथ संख्या 181 सरकार द्वारा बनाया गया है.
लेकिन केवल सेनार टोला के महादलित व अनुसूचित जाति के वोटरों को पांच किलोमीटर दूर आंगनबाड़ी केंद्र बरियारपुर बूथ संख्या 183 पर कर दिया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि इसके पूर्व भी इस संबंध में सूचना दी गयी थी. लेकिन अब तक बूथ को बदला नहीं गया है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि महादलित परिवारों को वोट का अधिकार नहीं मिलेगा, तो वे सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




