शराब के शौकीन लोगों के चेहरों पर छायी रही मायूसी

Updated at : 01 Apr 2016 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के शौकीन लोगों के चेहरों पर छायी रही मायूसी

नवादा (सदर) : एक अप्रैल से शराब पर प्रतिबंध लगने के बाद शराबियों के चेहरे पर मायूसी छायी हुई है. सरकार के स्पष्ट दिशा निर्देश के बाद कोई भी शराब के शौकीन शराब स्टॉक करने से खुद को तौबा-तौबा कर रहे हैं. अंगरेजी शराब हो या देसी सभी के शौकीन लोग शराब पर प्रतिबंध लगने […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : एक अप्रैल से शराब पर प्रतिबंध लगने के बाद शराबियों के चेहरे पर मायूसी छायी हुई है. सरकार के स्पष्ट दिशा निर्देश के बाद कोई भी शराब के शौकीन शराब स्टॉक करने से खुद को तौबा-तौबा कर रहे हैं. अंगरेजी शराब हो या देसी सभी के शौकीन लोग शराब पर प्रतिबंध लगने की गम में जमकर शराब पी रहे हैं.
कई शराबियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब सरकार जब शराब पर प्रतिबंध लगा ही दी है तो आज क्यों न जम कर जाम से जाम लड़ाया जाये. शहर के कई होटलों में भी शराब के शौकीन लोग शराब का सेवन करते पाये गये. शराब पीते हुए भी उनके चेहरों पर खुशी की रंगत नहीं थी. उन्हें शराब पर लगने वाले प्रतिबंध के गम का असर सता रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन