ग्राहकों की बढ़ी परेशानी
Updated at : 27 Mar 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

समस्या. बैंकों में लगातार छुट्टी से अब एटीएम भी दे रही जवाब होली व अन्य त्योहार की छुट्टी लगातार रहने के कारण सभी बैंक बंद हैं़ इससे शहर से ग्रामीण इलाकों में विभिन्न बैंकों की एटीएम में पैसे खत्म हो गये हैं़ ग्राहकों को अपने पैसे की निकासी करने के लिए परेशानी बढ़ गयी है़ […]
विज्ञापन
समस्या. बैंकों में लगातार छुट्टी से अब एटीएम भी दे रही जवाब
होली व अन्य त्योहार की छुट्टी लगातार रहने के कारण सभी बैंक बंद हैं़ इससे शहर से ग्रामीण इलाकों में विभिन्न बैंकों की एटीएम में पैसे खत्म हो गये हैं़ ग्राहकों को अपने पैसे की निकासी करने के लिए परेशानी बढ़ गयी है़
नवादा (सदर) : जिला मुख्यालय स्थित बैंकों में बिहार दिवस, होली, गुड फ्राइडे व चौथे शनिवार की छुट्टी के कारण सारे एटीएम बंद हो गये हैं. विभिन्न बैंकों के ग्राहकों को अपने ही पैसे निकालने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. कई बैंकों द्वारा एटीएम की 24 घंटे सेवा देने का वायदा भी फेल हो रहा है.
जिला मुख्यालय में स्थित तीन दर्जन से अधिक एटीएम महज शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम भी पैसे निकालने में दगा दे रही है. भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित विभिन्न बैंकों की तीन दर्जन से अधिक एटीएम मुख्यालय में है.
22 मार्च बिहार दिवस की छुट्टी के बाद लगातार होली, गुड फ्राइडे व चौथे शनिवार की छुट्टी और अंत में सप्ताहिक रविवार की छुट्टी के कारण एटीएम में बैंक कर्मचारियों द्वारा पैसे भरे नहीं गये है. इस परिस्थिति में सोमवार को ही एटीएम में भरे गये पैसे मंगलवार को ही खत्म हो गये. शहर के गढ पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम कुछ समय तक ग्राहकों के लिए कोरामिन का काम कर रही है.
छोटे नोट रहने के कारण ग्राहक कम रुपये निकाल पा रहे है. इसके कारण यह एटीएम शनिवार तक सेवा देती रही. कई बैंकों की एटीएम के शटर तो खुले रहे परंतु पैसे नहीं रहने के कारण ग्राहकों के लिए महज शोभा की वस्तु बनी रही. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार सभी बैंकों को अपने एटीएम की सेवा ग्राहकों के लिए 24 घंटे देनी है. परंतु लंबी छुट्टी के कारण यह निर्देश भी निष्क्रीय हो गया. कई बैंक अधिकारियों ने बताया कि होली के मौके पर बैंक खोल कर एटीएम में पैसे भरना सुरक्षा के ख्याल से उचित नहीं था. दूसरी तरफ बैंकों में लंबी छुट्टी के कारण अधिकतर बैंक कर्मचारी अपने-अपने घर चले गये.
इसके कारण भी एटीएम सेवा सुचारू रूप से नहीं चल पायी. ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थित एटीएम एक दो दिन में ही पैसे देना बंद कर दी. इससे शहर से अपने गांव गये बैंक के ग्राहकों को अपने पैसे निकालने के लिए दिन गुजरने का इंतजार करने लगे. इधर, आइडीबीआइ में विभिन्न पर्व त्योहार को लेकर लंबी छुट्टी के बाद 28 से 31 मार्च तक हड़ताल घोषित की गयी है. इसके कारण यह बैंक चालू वित्तीय वर्ष में नहीं खुल पायेगी. इस बैंक के ग्राहकों को नये वित्तीय वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




