प्रेम व सौहार्द का त्योहार है होली : डीएम
Updated at : 23 Mar 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : प्रेम व भाईचारे का त्योहार होली हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से डीएम आवास में मनाया गया. डीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में हुए होली मिलन समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समाजसेवी, बुद्धिजीवी व पत्रकारों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया. लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : प्रेम व भाईचारे का त्योहार होली हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से डीएम आवास में मनाया गया. डीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में हुए होली मिलन समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समाजसेवी, बुद्धिजीवी व पत्रकारों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया. लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में इस त्योहार को खुशियों के साथ मनाया. लोगों ने कहा कि आपसी मतभेद को भूलाते हुए होली का आनंद मिलजुल कर लें. कार्यक्रम में पूरे जिला में अमन व शांति की कामना की गई.
अधिकारियों की मौजूदगी में होली की त्योहार को काफी तरीके से मनाया गया. डीएम मनोज कुमार ने कहा कि होली का त्योहार दिलों में छुपे गंदगी को साफ कर जीवन में रंगों की रंगीनी लाने का त्योहार है. हर्षोल्लास के साथ होली लोग मनायें. कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाये तथा मिठाई खाकर बधाइयां दी. कार्यक्रम में पारंपरिक होली की गीत भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




