जाम से निबटना प्रशासन के लिए अग्निपरीक्षा
Updated at : 23 Feb 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा कल से. सड़कों पर ट्रैफिक है बेहाल इंटर की परीक्षा के दौरान जाम से निबटना प्रशासन के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. इंटर की परीक्षा 24 फरवरी से है, जो 39 केंद्रों पर होनी है. अधिकतर परीक्षा केंद्र शहर में हैं. इस वजह से परीक्षार्थियों का आना शुरू है. ग्रामीण क्षेत्रों […]
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा कल से. सड़कों पर ट्रैफिक है बेहाल
इंटर की परीक्षा के दौरान जाम से निबटना प्रशासन के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. इंटर की परीक्षा 24 फरवरी से है, जो 39 केंद्रों पर होनी है. अधिकतर परीक्षा केंद्र शहर में हैं. इस वजह से परीक्षार्थियों का आना शुरू है. ग्रामीण क्षेत्रों से आनेवाले एक परीक्षार्थी के साथ औसतन कम से कम दो अभिभावक साथ में रहते हैं. इस वजह से अचानक शहर की आबादी लगभग 50 हजार से अधिक बढ़ जायेगी. इसका दबाव ट्रैफिक पर दिखेगा. जाम से निबटना प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है.
नवादा (नगर) : 24 फरवरी से इंटर की परीक्षा शुरू होनेवाली है. प्रशासन को इंटर परीक्षा के समय शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालनी चुनौती होगी. परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में लगभग 40 से 50 हजार परीक्षार्थी व उनके अभिभावकों की भीड़ बढ़ जायेगी. इसके अलावे सैकड़ों चार पहिया वाहन भी सड़कों पर अतिरिक्त भार बढ़ायेंगे. सामान्य दिनों में तो जिले में जाम का हाल बेहाल रहता है.
इस पर परीक्षा के समय बढ़ने वाली भीड़ से चुनौतियां और बढ़ेगी. परीक्षा के लिए केंद्रों पर जाने के समय व परीक्षा समाप्ति के समय सड़कों पर उमड़नेवाली भीड़ को संभाल पाना वर्तमान ट्रैफिक व्यवस्था से संभव नहीं दिखती है. जिस प्रकार से सड़कों के किनारे अतिक्रमण लगे हुए हैं. साथ ही बेतरतीब ढंग से आने-जाने वाली गाड़ियों के कारण भी जाम लगा बना रहता है. इंटर की परीक्षा में 37 हजार 723 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं. परीक्षार्थियों के साथ बड़ी संख्या में उनके अभिभावक भी होते हैं. इस कारण भीड़ बढ़ने की पूरी संभावना है.
बनानी होगी नयी व्यवस्था : परीक्षा के समय बढ़नेवाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नयी व्यवस्था बनानी होगी. खुरी नदी पुल, लाल चौक, मेन रोड, सोनार पट्टी रोड, अस्पताल रोड, इंदिरा गांधी चौक, प्रजातंत्र चौक, पुरानी बाजार जैसे क्षेत्रों में जबरदस्त जाम रहता है.
इन स्थानों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था के साथ वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने की जरुरत है. बड़ी गाड़ियां मुख्य बाजार में प्रवेश नहीं करे, इसके लिए भी रणनीति बनानी होगी. खासकर परीक्षा केंद्रों के पास जाम न लगे. इसके लिए प्रशासन को व्यवस्था में सुधार करना होगा.
परीक्षा समाप्ति के समय होगी सबसे अधिक समस्या : परीक्षा समाप्ति के समय अचानक भीड़ बढ़ेगी. सभी परीक्षा केंद्र से लोग अपने आवास स्थानों तक जाने के लिए एक साथ सड़कों पर दिखेंगे.
इसी समय विभिन्न स्कूलों में भी छुट्टी होती है. इसके कारण भी भीड़ बढ़ेगी. इस समय ट्रैफिक को संभालना सबसे चुनौती भरा काम होगा. परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों की भीड़ के कारण जिला मुख्यालय सहित वारिसलीगंज व रजौली बाजार भी प्रभावित होगा. इन तीनों स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
कमरे ढूंढने के लिए भटक रहे छात्र-अभिभावक: इंटर परीक्षा को लेकर दूर दराज के लोग जिला मुख्यालय में कमरे ढूंढने या रिश्तेदारों के यहां ठहरने के लिए व्यवस्था में जुटे दिख रहे हैं. परीक्षा को लेकर विशेष रूप से व्यस्त दिख रहे हैं. जिला मुख्यालय में लोगों की बढ़ी भीड़ के कारण सब्जी व अन्य जरूरी सामान के भाव बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




