बेड पर दूसरे रंग के फटे चादर देख कर भड़के
Updated at : 18 Feb 2016 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

व्यवस्था में और भी सुधार लाने का दिया निर्देश नवादा (सदर) : बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता महर्षि राम व सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तथा अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. बुधवार की सुबह दोनों अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच कर […]
विज्ञापन
व्यवस्था में और भी सुधार लाने का दिया निर्देश
नवादा (सदर) : बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता महर्षि राम व सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तथा अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया.
बुधवार की सुबह दोनों अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच कर इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, जनरल वार्ड, ब्लड बैंक, ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे सेटर आदि का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने इमरजेंसी वार्ड व महिला वार्ड में साफ-सफाई को और भी बेहतर बनाने का निर्देश सदर अस्पताल के डप्टी सुप्रीटेंडेंट को दिया.
जनरल वार्ड में अस्पताल कर्मचारियों द्वारा जल्दबाजी में बिछाये गये हरे चादर के बजाय पीला चादर वह भी फटा हुआ देख कर अधिकारी भड़क गये. अपर समाहर्ता महर्षि राम ने जल्द से इसे बदलने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सप्ताह के सात दिन जब निर्धारित रंग की चादर बिछाने की व्यवस्था है तो दूसरे कलर व फटे चादर क्या बिछाये गये. अधिकारी के इस सवाल पर डीएस मौन रह गये. एसडीओ ने ब्लड बैंक का निरीक्षण कर वहां रखे ब्लड की स्थिति का जायजा लिया तथा पिछली जांच से इस बार इसे बेहतर बताया.
उन्होंने ब्लड बैंक कर्मचारियों से अपनी समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की. एसडीओ के साथ-साथ अपर समाहर्ता ने ओपीडी में भी चल रहे इलाज कार्य को देखा तथा इलाज करनेवाले चिकित्सक डॉ प्रभाकर सिंह से इस संबंध में कई जानकारी हासिल की. इसके बाद दोनों अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड सेंटर व एक्स-रे सेंटर में भी जाकर हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को लोगों को बेहतर सेवा देने का निर्देश दिया. अस्पताल परिसर की साफ-सफाई में भी और बेहतर करने का निर्देश दिया गया.
जांचोपरांत दोनों अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल जांच से संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी. जनहित से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से निष्पादन करने के लिए अस्पताल प्रबंधक को कहा गया है. रात में भी मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो इसका ख्याल रखने को कहा गया है. अधिकारियों द्वारा किये जा रहे जांच के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप सा मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




