10 मिनट का काम होता दो घंटों में !

Updated at : 10 Feb 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
10 मिनट का काम होता दो घंटों में !

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कर्मचारियों की कमी, ग्राहक हो रहे परेशान नवादा (सदर) : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कर्मचारियों की कमी के कारण खाताधारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खाताधारियों की समस्या को देखते हुए बैंक प्रबंधन द्वारा कई बार वरीय अधिकारियों को लिखे जाने […]

विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कर्मचारियों की कमी, ग्राहक हो रहे परेशान
नवादा (सदर) : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कर्मचारियों की कमी के कारण खाताधारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खाताधारियों की समस्या को देखते हुए बैंक प्रबंधन द्वारा कई बार वरीय अधिकारियों को लिखे जाने के बाद भी कोई समुचित कार्रवाई नहीं हो रही है. बैंक के मुख्य शाखा में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त व स्थानांतरण होने के बाद भी नये कर्मचारियों की पोस्टिंग नहीं हो पा रही है. खाताधारियों के जमा-निकासी व अन्य कार्यों के लिए पहले बनाये गये नौ काउंटरों में अब मात्र छह काउंटर ही काम हो रहे हैं.
कर्मचारियों के अभाव के कारण तीन काउंटर को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इसका परिणाम है कि खाताधारियों को अपने ही पैसे निकालने के लिए घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता है. बैंक प्रबंधन द्वारा ग्राहकों के पासबुक प्रिंट के लिए स्वयम नामक मशीन लगा दिये जाने के बाद ग्राहकों को लंबी लाइन में कतारबद्ध होकर प्रिंट करना पड़ता है. पैसे निकालने के लिए टोकन पद्धति से ग्राहकों का समय बरबाद होता है.
महिलाओं को होती है सर्वाधिक परेशानी : पैसे निकालने, जमा करने तथा पासबुक प्रिंट कराने जैसे बैंकिंग कार्यों में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और वरीय नागरिकों को होती है. पासबुक प्रिंट कराने के लिए पुरुषों के साथ दूसरे लाइन में धक्का-मुक्की भी महिलाओं को करना पड़ता है.
कैश काउंटर पर भी इसी तरह के हालात देखने को मिलता है. ग्रामीण इलाकों से आनेवाली महिलाएं इस समस्या से काफी परेशान होती है. छात्राओं को भी बैंक की इस व्यवस्था से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बैंक प्रबंधन से इस संबंध में कई बार ग्राहकों द्वारा शिकायत किये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है. इससे ग्राहकों में रोष देखा जा रहा है.
सरकारी काम के कारण बैंक में लगती है भीड़ : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सभी सरकारी कार्यों का लेन-देन होने के कारण ग्राहकों की भीड़ ज्यादा लगती है. सरकारी कर्मचारियों का वेतन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन, निबंधन कार्यालय का चालान, ट्रेजरी का चालान, विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा भरने का फॉर्म, विभिन्न विभागों का लेन-देन जैसे कई कार्य होने के कारण बैंक में भीड़ सर्वाधिक होती है.
सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ आम नागरिक भी बैंकिंग संबंधित कामों के निष्पादन के लिए भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पहुंचते है. ज्यादा भीड़ व ज्यादा कतारबद्ध होने के बाद भी अधिकांश खाताधारकों की भीड़ स्टेट बैंक में देखने को मिलती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन