चिराग दा की मौत का बदला लेने की तैयारी !

Updated at : 06 Feb 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
चिराग दा की मौत का बदला लेने की तैयारी !

कौआकोल व रजौली में नक्सलियों की गतिविधियां हुईं तेज पुलिसिया अभियान के बाद भी नक्सली दस्ता अपने अभियान को आगे बढ़ाने में हो रहे सफल तीन जिलों की पुलिस ने संयुक्त रूप से किया कांबिंग ऑपरेशन नवादा (सदर) :नक्सली नेता चिराग दा के मारे जाने की घटना के बाद नक्सलियों की गतिविधि जिले के कौआकोल […]

विज्ञापन
कौआकोल व रजौली में नक्सलियों की गतिविधियां हुईं तेज
पुलिसिया अभियान के बाद भी नक्सली दस्ता अपने अभियान को आगे बढ़ाने में हो रहे सफल
तीन जिलों की पुलिस ने संयुक्त रूप से किया कांबिंग ऑपरेशन
नवादा (सदर) :नक्सली नेता चिराग दा के मारे जाने की घटना के बाद नक्सलियों की गतिविधि जिले के कौआकोल व रजौली प्रखंडों में तेज हो गयी है. अपनी गतिविधि का विस्तार करते हुए नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर सकते हैं.
स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के रेड कॉरिडोर वाले इलाकों में सुबह-शाम नक्सलियों की गतिविधि देखी जा रही है. चिराग दा की हत्या के बाद बौखलाये नक्सली संगठन किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. संगठन विस्तार को लेकर भी नक्सलियों की गतिविधि ग्रामीण व पहाड़ी इलाकों में तेजी से चल रही है. पुलिस द्वारा ऐसे तो नक्सली गतिविधियों के
खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जाती है. परंतु, पुलिसिया अभियान के बाद भी नक्सली दस्ता अपने अभियान को आगे बढ़ाने में सफल हो रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन