पहाड़ का अस्तित्व खतरे में

Updated at : 04 Feb 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़ का अस्तित्व खतरे में

अकबरपुर : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाइ) के तहत कुसुम्हार से मदारगंज तक बनायी जा रही सड़क में पहाड़ों का अवैध खनन कर निम्न क्वालिटी का मोरम बिछाया जा रहा है. इससे सड़क की गुणवता पर प्रश्नचिह्न लग गया है. करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण मां छिन्नमस्तिके कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा […]

विज्ञापन

अकबरपुर : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाइ) के तहत कुसुम्हार से मदारगंज तक बनायी जा रही सड़क में पहाड़ों का अवैध खनन कर निम्न क्वालिटी का मोरम बिछाया जा रहा है.

इससे सड़क की गुणवता पर प्रश्नचिह्न लग गया है. करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण मां छिन्नमस्तिके कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है. सड़क की प्राक्कलित राशि 68.02 लाख है.

ठेकेदार द्वारा सूरजपुरा गांव के समीप स्थित पहाड़ से जेसीबी द्वारा मोरम का अवैध खनन करा कर उसे सड़क पर बिछाया जा रहा है.अवैध खनन से पहाड़ के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है़ इसके अलावा निम्न क्वालिटी की निर्माण सामग्री भी सड़क की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े करता है.

ग्रामीण मतदाता जागरूकता संघ के अध्यक्ष आजाद गीता प्रसाद शर्मा ने डीएम से जांच कर पहाड़ से अवैध मोरम खनन रोकन व सड़क की गुणवता में सुधार कराने की मांग की है. इस संबंध में ठेकेदार के मोबाइल पर कई बार फोन किया गया, पर उससे बात नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन