हुजूर, दबंगों ने दो बेटियों को घर से उठा लिया
Updated at : 29 Jan 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : वारिसलीगंज थाने के गौरक्षणी मुहल्ला निवासी सीता देवी कई माह से गायब अपनी दो बच्चियों को बरामद करने की फरियाद लगाने के लिए गुरुवार को डीएम मनोज कुमार के पास पहुंची. सीता देवी ने कहा कि हुजूर, अगस्त से ही उनकी दोनों बेटियों को दबंगों ने गायब कर दिया है. इस संबंध […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : वारिसलीगंज थाने के गौरक्षणी मुहल्ला निवासी सीता देवी कई माह से गायब अपनी दो बच्चियों को बरामद करने की फरियाद लगाने के लिए गुरुवार को डीएम मनोज कुमार के पास पहुंची. सीता देवी ने कहा कि हुजूर, अगस्त से ही उनकी दोनों बेटियों को दबंगों ने गायब कर दिया है.
इस संबंध में कई जगह जनता दरबार में आवाज उठायी. लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. काफी भाग-दौड़ के बाद पुलिस ने जिस अपराधी को पकड़ा उसे भी नाबालिग बतला कर थाना से ही छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री, डीआइजी व एसपी सहित कई जगह न्याय की गुहार लगा चुकी है. उन्होंने डीएम से बच्चियों का पता लगाने व आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की शिकायत की. डीएम ने इस संबंध में एसपी विकास बर्मन से दूरभाष पर बात की. इसके बाद सीता देवी को कार्रवाई करने के आवश्वासन के साथ उसी समय एसपी के पास भेजा.
इधर, पीड़िता ने सुरक्षा को लेकर भी आशंका जतायी और कहा कि आरोपित काफी समय से पीछे पड़ा है़ गौरतलब है कि गुरुवार को डीएम जनता दरबाद में लोगों की शिकायत सुन रहे थे. इसमें नरहट के चातर के राम सिंह ने शिकायत किया कि गांव के ही दो दबंग द्वारा आहर की सरकारी जमीन पर बने नाली व आम रास्ते को बंद कर दिया गया है. डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए नरहट सीओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
अकबरपुर के पचरूखी के रहनेवाले सहदेव महतो ने बताया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्माण कार्य लंबित है. डीएम ने डीइओ व अकबरपुर के सीओ को अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अकबरपुर प्रखंड के पैजना पंचायत के असरफपुर गांव की स्वीटी कुमारी, राजमंती देवी, बसंती देवी, पार्वती देवी, गुड्डू राम आदि शिकायतकर्ताओं ने कहा कि गांव में एक साल से विधवा, विकलांग व अन्य प्रकार के पेंशन का लाभ लाभुकों को नहीं मिल रहा है. जबकि, सबके पास कार्ड है.
इसके अतिरिक्त ग्रामीण विद्युतीकरण पेंशन योजना भूमि अतिक्रमण भूमि विवाद छात्रवृत्ति आदि के संबंध में कई आवेदन मिले. जनता दरबार में लगभग 150 से अधिक आवेदन मिले. इसमें 35 मामलों का डीएम ने ऑन स्पॉट निबटारा किया. जनता दरबार में डीडीसी एसएम कैसर सुल्तान, डीएसओ धीरेंद्र झा, डीपीओ आइसीडीएस मोहम्मद कबीर, डीपीआरओ परिमल कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




