ऑटो पलटने से दो घायल

हिसुआ : हिसुआ-गया रोड के पावर हाऊस के समीप गुरुवार को अॉटो पलटने से एक बच्चा व एक युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, गया रोड के कुलदीप सर्विस पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर लौट रहे ऑटो के सामने अचानक कुत्ता आ गया और फिर सामने बाइक आ गया़ दोनों को बचाने के […]
हिसुआ : हिसुआ-गया रोड के पावर हाऊस के समीप गुरुवार को अॉटो पलटने से एक बच्चा व एक युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, गया रोड के कुलदीप सर्विस पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर लौट रहे ऑटो के सामने अचानक कुत्ता आ गया और फिर सामने बाइक आ गया़
दोनों को बचाने के क्रम में ऑटो पलट गया़ घटना में भेलू बिगहा निवासी पप्पु यादव का 10 वर्षीय बेटा अंशु कुमार व मिरचोय निवासी वाल्मीकि सिंह का बेटा गणेश कुमार घायल हुआ है़ आस-पास के लोगों ने घायलों को पीएचसी में पहुंचाया़ चालक टेंपो छोड़ कर फरार हो गया़ पुलिस ऑटो को कब्जे में कर थाने ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




