व्यवसायियों ने दुकानें बंद रख की सड़क जाम

Published at :15 Dec 2013 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायियों ने दुकानें बंद रख की सड़क जाम

पुलिस की नाकामी के खिलाफ शहर के दुकानदारों का फूटा गुस्सा, उतरे सड़क पर नवादा : पुलिस प्रशासन की नाकामी व अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को शहर बंद का मिला-जुला असर दिखा. व्यवसायी संघ द्वारा घोषित बंद का असर नगर में देखने को मिला. सुबह से ही दुकानदारों ने सड़कों को […]

विज्ञापन

पुलिस की नाकामी के खिलाफ शहर के दुकानदारों का फूटा गुस्सा, उतरे सड़क पर

नवादा : पुलिस प्रशासन की नाकामी व अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को शहर बंद का मिला-जुला असर दिखा. व्यवसायी संघ द्वारा घोषित बंद का असर नगर में देखने को मिला.

सुबह से ही दुकानदारों ने सड़कों को जाम किया व घूम-घूम कर दुकानों को बंद कराने में लगे रहे. स्वर्ण व्यवसायियों व नगर में लगातार हो रही लूट, डकैती, छिनतई व चोरी की घटनाओं के खिलाफ यह बंद बुलाया गया था. इस लोगों का कहना था कि दो दिसंबर को स्वर्ण आभूषण कारीगर उदय वर्मा के घर में हुई भीषण डकैती के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के अंदर अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.

लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधी को पकड़ने के बजाय संदिग्धों को छोड़ रही है. बेवजह लूटे गये व्यवसायी को ही परेशान कर रही है. बंद को सफल बनाने में सुनील कुमार, प्रहलाद कुमार, संजय वर्मा, सत्येंद्र प्रसाद, मुन्ना वर्मा, सचिन सोनी, संतोष सोनी, वार्ड पार्षद रूपेश कुमार उर्फ कारू आदि सक्रिय रूप से जुटे हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन