सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Published at :13 Dec 2013 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

– दुर्घटना में आधा दर्जन बराती हुए घायल, दो पीएमसीएच रेफर – इसरी गांव से बिंद बिगह जा रही थी बरात – चालक के संतुलन खोने से पुल से टकरायी ट्रेकर नवादा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इसरी गांव से बुधवार की रात बिंदा बिगहा जा रही बरात गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक […]

विज्ञापन

– दुर्घटना में आधा दर्जन बराती हुए घायल, दो पीएमसीएच रेफर

– इसरी गांव से बिंद बिगह जा रही थी बरात

– चालक के संतुलन खोने से पुल से टकरायी ट्रेकर

नवादा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इसरी गांव से बुधवार की रात बिंदा बिगहा जा रही बरात गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, इसरी निवासी राम लखन प्रसाद यादव सहित दर्जनों गांव के लोग ट्रेकर से बिंदा बिगहा बरात जा रहे थे.

इसी क्रम में चालक के संतुलन खो देने से ट्रेकर पुल में टक्कर मार दिया, जिसमें रामलखन प्रसाद यादव की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया. घायल पंकज कुमार व अनिल कुमार को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. शव को बरामद कर पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन