युवाओं के प्रेरणा स्रोत विवेकानंद

Updated at : 12 Jan 2016 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं के प्रेरणा स्रोत विवेकानंद

युवाओं के प्रेरणा स्रोत विवेकानंद नवादा (सदर). मंगलवार को नवादा लोकसभा युवा कांग्रेस की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवादा लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि विवेकानंद जी ने जो काम कर गये, वह आनेवाली अनेक शताब्दियों […]

विज्ञापन

युवाओं के प्रेरणा स्रोत विवेकानंद नवादा (सदर). मंगलवार को नवादा लोकसभा युवा कांग्रेस की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवादा लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि विवेकानंद जी ने जो काम कर गये, वह आनेवाली अनेक शताब्दियों तक पीढियों का मार्ग दर्शन करते रहेगी. विवेकानंद केवल एक संत ही नहीं, महान देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक और मानव प्रेमी भी थे. उन्होंने वेदांत व अध्यात्म आधारित हिंदुत्व का दर्शन भी देश को कराया था. इस मौके पर नवादा युवा लोकसभा कांग्रेस के महासचिव रंजीत कुमार, महेश कुमार, राजीव कुमार, विकास कुमार, राजीव रंजन, राकेश कुमार, पिंटू कुमार, शिशिर पांडेय, रंजीत यादव, विजय कुमार, श्याम सुंदर सिंह, रामजी सिंह, जितेंद्र कुमार सिन्हा अदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन