पंचायतवार तैयार होगी कार्यों की सूची

पंचायतवार तैयार होगी कार्यों की सूची अकबरपुर. प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्ड एक व दो में रविवार से आइपीपी-टू के तहत सर्वे का काम शुरू हो गया. पीओ राजीव रंजन ने बताया कि इसमें मनरेगा के तहत कार्यो की मांग, वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए श्रम बजट व वार्षिक कार्य योजना को तैयार करना […]
पंचायतवार तैयार होगी कार्यों की सूची अकबरपुर. प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्ड एक व दो में रविवार से आइपीपी-टू के तहत सर्वे का काम शुरू हो गया. पीओ राजीव रंजन ने बताया कि इसमें मनरेगा के तहत कार्यो की मांग, वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए श्रम बजट व वार्षिक कार्य योजना को तैयार करना है. उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य में मनरेगा, सेविका, जीविका, इंदिरा आवास सहायक, विकास मित्र, कृषि सलाहकार आदि विभागों के कर्मचारियों को लगाया गया है. यह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के वार्ड में जाकर ग्रामीणों की मदद से योजना को तैयार करेेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि 10 से 12 जनवरी को पंचायत के वार्ड एक व दो में वार्ड सभा का आयोजन होगा. इसी तरह वार्ड तीन, चार, पांच, छह, सात व आठ में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक, वार्ड नौ व 10 में 24 से 27 जनवरी व वार्ड 11,12,13,14,15 व उससे ज्यादा वार्ड रहने पर 28 जनवरी से तीन फरवरी तक योजना को तैयार किया जायेगा. छह से आठ फरवरी को सभी सर्वे किये गये आंकड़ों का तकनीकी विश्लेषण व संकलन कर वार्ड सभा द्वारा पारित कार्यों की सूची तैयार की जायेगी जो नौ ,10 व 11 फरवरी को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर योजनाओं का अनुमोदन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




