शराब की अवैध भट्ठियां ध्वस्त

Updated at : 05 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
शराब की अवैध भट्ठियां ध्वस्त

शराब की अवैध भट्ठियां ध्वस्त सिरदला. हेमजाभारत, बंगला पर के जंगलों में मंगलवार को नवादा आबकारी विभाग की टीम ने एसआई रामकृत प्रसाद के नेतृत्व में महुआ शराब के अवैधनिर्माण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी में फुलवरिया जलाशय से निकले केनाल के दोनो छोर पर अवैध महुआ शराब निर्माण हो रहे दर्जनों […]

विज्ञापन

शराब की अवैध भट्ठियां ध्वस्त सिरदला. हेमजाभारत, बंगला पर के जंगलों में मंगलवार को नवादा आबकारी विभाग की टीम ने एसआई रामकृत प्रसाद के नेतृत्व में महुआ शराब के अवैधनिर्माण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी में फुलवरिया जलाशय से निकले केनाल के दोनो छोर पर अवैध महुआ शराब निर्माण हो रहे दर्जनों भट्ठियों को तोड़ कर उपकरणों को आग के हवाले कर दिया. एसआइ रामकृत प्रसाद ने बताया कि इस छापेमारी में लगभग 150 क्विंटल जावा महुआ व पांच सौ लीटर तैयार महुआ शराब को बहाकर नष्ट कर दिया. छापेमारी टीम में सच्चिदानंद भारती, जमादार दयानंद सिंह, राजेंद्र सिंह समेत आधा दर्जन होम गार्ड के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन