टीएचआर वितरण में अनियमितता

टीएचआर वितरण में अनियमितता रजौली. प्रखंड के लक्ष्मी बिगहा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सावित्री देवी द्वारा टीएचआर का वितरण बहुत कम मात्रा में किया जाता हैं. नाम नही छापने की सर्त पर गांव की महिलाओं ने बताया कि गर्भवती, प्रसूति, अति कुपोषित व सामान्य बच्चों को मात्र एक किलो चावल व आधा किलों […]
टीएचआर वितरण में अनियमितता रजौली. प्रखंड के लक्ष्मी बिगहा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सावित्री देवी द्वारा टीएचआर का वितरण बहुत कम मात्रा में किया जाता हैं. नाम नही छापने की सर्त पर गांव की महिलाओं ने बताया कि गर्भवती, प्रसूति, अति कुपोषित व सामान्य बच्चों को मात्र एक किलो चावल व आधा किलों दाल दिया जाता है. जबकि, विभाग द्वारा तय किये गए टेक होम राशन का वितरण तीन किलो चावल व डेढ़ किलो दाल देने का प्रावधान है. अति कुपोषित बच्चों को चार किलो चावल व दो किलो दाल देने का प्रावधान है. इस संबंध में सेविका सावित्री देवी ने बताया कि टीएचआर उठाने पर तीन हजार रुपये आंगनबाड़ी के पर्यवेक्षिका सपना आर्या को नजराना के रूप में देते हैं. इसलिए पूर्ण टीएचआर का वितरण नहीं हो पाता है और जितना रकम मिलता है, उसके अनुसार टीएचआर का वितरण किया जाता है. इस प्रकार क्षेत्र के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों का यही हाल है और इसका उच्च स्तरीय जांच कराया जाये तो एक बड़ा घोटाला का राज खुल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




