धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान

Updated at : 05 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान

धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान रजौली. प्रखंड के किसान इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं. सरकार द्वारा की जा रही घोषणा किसानों के लिए सरदर्द साबित हो रही है. एक तो किसानों को रबी फसल का क्षति पूर्ती राशि का अब तक भुगतान नहीं हो पाया है और न […]

विज्ञापन

धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान रजौली. प्रखंड के किसान इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं. सरकार द्वारा की जा रही घोषणा किसानों के लिए सरदर्द साबित हो रही है. एक तो किसानों को रबी फसल का क्षति पूर्ती राशि का अब तक भुगतान नहीं हो पाया है और न ही खरीफ फसल डीजल अनुदान के रुपये मिल पाये हैं. अब जब किसान किसी तरह धान तैयार कर लिए है, तो धान की खरीदारी नहीं शुरू हुई है. सरकार द्वारा 25 नवंबर से ही पैक्स में धान खरीद की घोषणा की गयी है. बावजूद रजौली प्रखंड के 16 पंचायतों के किसी भी पैक्स में धान की खरीद नहीं की जा रही है. रबी फसल लगाने के लिए किसानों को औने-पौने दाम में व्यापारियों के हाथ धान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है. राज्य सरकार के लाखों घोषणाओं के बावजूद धान खरीद केंद्र आज भी एक अबुझ पहेली बना हुआ है. आलम यह है कि किसानों की धान की खरीदारी तो दूर धान क्रय के बारे में जानकारी देने वाले भी कोई नही है. किसानों ने बताया कि न तो धान खरीदारी शुरू हो पा रही है एवं न ही इस बारे में कोई भी जानकारी किसानों को मिल पा रही है. इस संबंध में भड़रा गांव के किसान छोटे सिंह झिरझो गांव के विजय यादव ने कहा कि सरकार की घोषणाएं कागजों में सिमट कर रह गयी है. पैक्स में धान खरीद नहीं होने के कारण कोड़ी के भाव में व्यापारियों के हाथ धान बिक्री करना पड़ रहा है. रामदासी गांव के किसान रामप्रसाद यादव ने कहा कि सरकार द्वारा 1410 से 1450 में धान खरीदने की घोषणा की गयी है. बावजूद इसके पैक्स में धान की खरीद नही की जा रही है. कर्ज की बोझ तले दबे किसान एक हजार रुपये क्विंटल में धान बेचने को मजबूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन