सदन में उठायेंगे शक्षिकों को वेतन समस्या : नवल किशोर

सदन में उठायेंगे शिक्षकों को वेतन समस्या : नवल किशोर कन्हाई इंटर स्कूल का औचक निरीक्षण कियानवादा (नगर). निजी काम से नवादा पहुंचे विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने मंगलवार को कन्हाई इंटर स्कूल का निरीक्षण किया व शिक्षकों से मिल कर उनकी समस्याओं को जाना. दोपहर एक बजे के बाद विधान पार्षद कन्हाई इंटर […]
सदन में उठायेंगे शिक्षकों को वेतन समस्या : नवल किशोर कन्हाई इंटर स्कूल का औचक निरीक्षण कियानवादा (नगर). निजी काम से नवादा पहुंचे विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने मंगलवार को कन्हाई इंटर स्कूल का निरीक्षण किया व शिक्षकों से मिल कर उनकी समस्याओं को जाना. दोपहर एक बजे के बाद विधान पार्षद कन्हाई इंटर स्कूल पहुंचे. वहां उन्होंने स्कूल भवन का निरीक्षण किया व स्कूल में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली. प्राचार्य राम शरण प्रसाद यादव ने बताया कि विधान पार्षद अपने निजी काम से नवादा पहुंचे थे. वह स्कूल में शुरू होनेवाले केंद्रीय विद्यालय के लिए अस्थायी भवन को देखा. उन्होंने कहा कि स्कूल में शौचालय व पेयजल की समस्या के समाधान के लिए राशि उपलब्ध कराये जायेंगे. उन्होंने स्कूल परिसर में बनने वाले बड़े से पार्क परिसर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पार्क को बेहतर बनाने के लिए बोरिंग पंप सेट पार्षद फंड से उपलब्ध करायेंगे. नियोजित शिक्षकों ने विधान पार्षद से समय पर वेतन नहीं मिलने की मांग उठाया. इस पर विधान पार्षद ने कहा कि समय पर वेतन मिलना शिक्षकों का अधिकार है. इस संबंध में सदन में सत्र के समय प्रश्न उठायेंगे. उन्होंने छात्रों को दिये जानेवाले साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति के रुपये का लाभ लेने के लिए ई-मेल आइडी की अनिवार्यता पर कहा कि इस संबंध में शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव से बात करेंगे व कोई विद्यार्थी लाभ से वंचित न रहे इसके लिए प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि 14 जनवरी के बाद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शिक्षकों के समस्याओं के निदान के लिए शिक्षाविदों के साथ राजगीर में बैठक आयोजित करेंगे. उन्होंने जिले के शिक्षकों व शिक्षाविदों को इसमें शामिल होने का निमंत्रण भी दिया. विधान पार्षद ने स्कूल में चल रहे अंगरेजी प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया. विधान पार्षद के निरीक्षण के समय स्कूल में वरीय शिक्षक रवींद्र कुमार पांडेय, राकेश रंजन, शैलेश रंजन, विभा कुमारी, मंजु कुमारी, प्रमीला कुमारी, एसके पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




