25 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

25 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार फोटो- 8नवादा (नगर). अपराध पर नकेल कसने की कवायद को लेकर जिला स्तर पर एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अभियान चला कर विभिन्न कांडों के आरोपितों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को एसपी के प्रेस कांफेंस में इन गिरफ्तार अारोपितों […]
25 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार फोटो- 8नवादा (नगर). अपराध पर नकेल कसने की कवायद को लेकर जिला स्तर पर एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अभियान चला कर विभिन्न कांडों के आरोपितों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को एसपी के प्रेस कांफेंस में इन गिरफ्तार अारोपितों को उपस्थित कराया गया. नरहट थाना क्षेत्र के एक परमानेंट वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है. अभियान के तहत कादिरगंज ओपी से वारंटी श्याम सुंदर चौधरी, मुफस्सिल थाना के बड़की महुली गांव के चुनमुन पासवान, हिसुआ थाना के कैथी गांव निवासी जयराम महतो, नारदीगंज थाना के काशी बिगहा निवसी साधु यादव, भदौर निवासी शिवनंदन चौहान, सीतामढ़ी ओपी के कटघरा निवासी के अशोक शर्मा उर्फ शनी सिंह, मेसकौर ओपी के ओरैना निवासी कुलदीप यादव, बांदी निवासी रामप्रसाद चौधरी, नरहट थाना के हसनपुर निवासी रामस्वरूप राजवंशी, पुंथर के सिद्धेश्वर प्रसाद व पुंथर के बंगाली राजवंशी, वारिसलीगंज थाना के सांबे निवासी गनौरी यादव, मुसहरी गली निवासी शंकर कुमार राम, रजौली थाना के पुरानी हरदिया निवासी प्रमोद राजवंशी, अकबरपुर थाना के फरहा निवासी भोला महतो व इंद्रदेव प्रसाद, गोविंदपुर थाना के गोतुम निवासी कुलदीप यादव, रोह थाना के सम्हरीगढ़ निवासी रामस्वरूप सिंह, पकरीबरावां थाना के अतारी निवासी लाछो चौधरी, थालपोस निवासी ललन चौधरी, भगवानपुर निवासी राजेंद्र यादव, रूपौ ओपी के भोला यादव, कौआकोल थाना के भलुआही निवासी रंजीत प्रसाद, लोहसिंहानी, मिथिलेश शंकर, सिरी निवासी फगुनी राम उर्फ मोहन राम को विभिन्न कांडों में गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




