हारने पर निराश नहीं होना चाहिए : विधायक

Updated at : 03 Jan 2016 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
हारने पर निराश नहीं होना चाहिए : विधायक

हारने पर निराश नहीं होना चाहिए : विधायक फाइनल क्रिकेट मैच में आढ़ा ने तेलार को हराया फोटो-10धमौल. खेल एकता व प्रेम को बढ़ता है. इसे खेल के भावना से ही खेलना चाहिए़ खेल में हारनेवाले को निराश नहीं होना चाहिए. उक्त बातें रविवार को आजाद हिंद क्रिकेट क्लब ढोढा के बैनर तले खेले जा […]

विज्ञापन

हारने पर निराश नहीं होना चाहिए : विधायक फाइनल क्रिकेट मैच में आढ़ा ने तेलार को हराया फोटो-10धमौल. खेल एकता व प्रेम को बढ़ता है. इसे खेल के भावना से ही खेलना चाहिए़ खेल में हारनेवाले को निराश नहीं होना चाहिए. उक्त बातें रविवार को आजाद हिंद क्रिकेट क्लब ढोढा के बैनर तले खेले जा रहे ढोढा खेल मैदान में फाइनल मुकाबले के दौरान वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी ने कहीं. रविवार को फाइनल मुकाबला किंग स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब तेलार और आर्यन स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब आढ़ा के बीच खेला गया़ 20 ओवर के इस खेल में तेलार की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया़ इसमें 17 ओवर दो गेंद में 118 रन बना कर आल आउट हो गयी. इसके जवाब में आढ़ा की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 17 ओवर व तीन गेंद में ही मैच को अपने कब्जे में कर लिया़ विधायिका अरुणा देवी ने विजेता टीम आढ़ा को दो हजार और कप देकर सम्मानित किया़ उपविजेता टीम तेलार को 15 सौ रुपये दिया. मैन आफ द मैच गुल्लू को दिया गया. गुल्लू ने 60 बाॅल में 57 रन और दो विकेट हासिल किया़ मैन आफ द सीरीज डाॅ अरुण कुमार मुखिया ढोढा द्वारा प्रदीप को दिया गया. प्रदीप ने चार मैचों में अच्छा प्रर्दशन करते हुए 204 रन बनाये. मौके पर डॉ कुमार द्वारा विनर व रनरअप को एक-एक हजार रुपये दिये गये. धमौल थाना प्रभारी अरविंद कुमार द्वारा अच्छा प्रर्दशन करनेवाले साबीर और गुल्लू को पांच-पांच सौ रुपये दिये गये. खेल के आयोजनकर्ता आजाद हिन्द स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों को निरंतर खेल कराने की भवना के विकास के लिए कुन्दन अध्यक्ष,नीरज,रामबालक यादव,दिलीप सर,विक्की,विवके व सुनील को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर श्री कांत बमबम, मुकेष कुमार,दिनेश कुमार,रामबरण सिंह,दयानन्द,दिनेष सिंह,सुदामा सिंह,संटू सिंह,संजय साव समाजसेवी,रामू जी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन