पूरी तरह शराब बंद होने के आसार नहीं

पूरी तरह शराब बंद होने के आसार नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहा अवैध तरीके से शराब बनाने का धंधा स्थानीय थाना व उत्पाद विभाग की टीम नहीं कर रही कोई कार्रवाईप्रतिनिधि, नवादा (सदर)ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध तरीके से शराब बनाने का धंधा तेजी से चल रहा है. संबंधित थाने की पुलिस व […]
पूरी तरह शराब बंद होने के आसार नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहा अवैध तरीके से शराब बनाने का धंधा स्थानीय थाना व उत्पाद विभाग की टीम नहीं कर रही कोई कार्रवाईप्रतिनिधि, नवादा (सदर)ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध तरीके से शराब बनाने का धंधा तेजी से चल रहा है. संबंधित थाने की पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम भी इसे रोकने में सफल नहीं हो पा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों के जंगली इलाकों में काफी संख्या में अवैध तरीके से भट्ठियां चल रही है. सिरदला, रजौली, गोविंदपुर, कौआकोल सहित कई ऐसे इलाकें हैं, जहां उत्पाद विभाग की टीम द्वारा कभी छापेमारी नहीं की गयी है. जिला मुख्यालय से सटे अकबरपुर के मस्तानगंज इलाके में यह धंधा चल रहा है. परंतु, इसकी जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से ऐसा प्रतीत होता है कि नयी शराब नीति के बाद भी जिले में पूर्णत: बंदी नहीं हो पायेगी. जिले में शराब का लाइसेंस प्राप्त करने वाले संवेदकों द्वारा अपने स्तर से भी कई बार छापेमारी कर अवैध तरीके से शराब बनानेवालों पर कार्रवाई करायी जाती है. परंतु, समुचित सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में ऐसे संवेदकों द्वारा भी पूरी कार्रवाई नहीं की जा सकी. उत्पाद विभाग भी इस मामले में खुद को अक्षम मानता है. उत्पाद विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल नहीं होने के कारण जंगली इलाकों में छापेमारी नहीं हो पाती है. थानों का नहीं मिलता सहयोगउत्पाद विभाग की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलायी जानेवाली छापेमारी के दौरान कई बार तो स्थानीय थाने द्वारा भी पूरा सहयोग नहीं मिलता है. कई बार फोर्स की कमी होने का बहाना बनाया जाता है, तो कई बार छापेमारी से पहले ही अवैध धंधेबाजों को इसकी सूचना मिल जाती है. इसके कारण अभियान को गति नहीं मिल पाता है. जंगली इलाकों में छापेमारी के दौरान कई बार उत्पाद विभाग की टीम को सिर्फ गैलन व बर्तन पर ही संतोष करना पड़ता है. अवैध धंधे से जुड़े लोग पकड़ में नहीं आते हैं. ऐसे में जिले में शराब पर प्रतिबंध लगाया जाना कितना सफल होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है. क्या कहते हैं अधिकारीसरकार द्वारा घोषित पूर्ण प्रतिबंध के बाद जिले में अवैध शराब संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सरकार से ऐस अवैध धंधों को बंद कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल व वाहन उपलब्ध कराये जा रहे है. विशेष टीम का गठन कर अवैध शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.प्रेम प्रकाश, उत्पाद अधीक्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




