शराबियों व मनचलों पर रहेगी नजर

Updated at : 31 Dec 2015 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
शराबियों व मनचलों पर रहेगी नजर

शराबियों व मनचलों पर रहेगी नजर नवादा (नगर). नव वर्ष के मौके पर विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन को लेकर बेहतर व्यवस्था किया गया है. नये साल के उत्सव में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये गये हैं. सभी पिकनिक स्पॉटों पर पैंथर […]

विज्ञापन

शराबियों व मनचलों पर रहेगी नजर नवादा (नगर). नव वर्ष के मौके पर विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन को लेकर बेहतर व्यवस्था किया गया है. नये साल के उत्सव में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये गये हैं. सभी पिकनिक स्पॉटों पर पैंथर मोबाइल व पुलिस बल के जवान निगरानी करेंगे. शहर के शोभिया कृषि फॉर्म, म्यूजियम, जैन मंदिर, संकट मोचन, शोभनाथ मंदिर, साई मंदिर सहित सभी दर्शनीय स्थल के पास सुरक्षा बल की व्यवस्था की गयी है. सादी वर्दी में भी पुलिस जवान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेंगे. शराबियों व मनचलों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. लहरिया कट बाइक चलानेवाले नौजवानों पर भी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन