रोकें ...डीएम ने कई मामलों का किया ऑन स्पॉट नष्पिादन

Updated at : 31 Dec 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
रोकें ...डीएम ने कई मामलों का किया ऑन स्पॉट नष्पिादन

रोकें …डीएम ने कई मामलों का किया ऑन स्पॉट निष्पादन फोटो-5नवादा,कार्यालयसमाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कुल 123 प्राप्त आवेदनों में 24 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया. प्रखंड कौआकोल के अल्पना भारती ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर में मैं शिक्षक पद पर नियोजित हुई थी. लेकिन प्राधिकार नवादा […]

विज्ञापन

रोकें …डीएम ने कई मामलों का किया ऑन स्पॉट निष्पादन फोटो-5नवादा,कार्यालयसमाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कुल 123 प्राप्त आवेदनों में 24 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया. प्रखंड कौआकोल के अल्पना भारती ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर में मैं शिक्षक पद पर नियोजित हुई थी. लेकिन प्राधिकार नवादा ने अपने आदेश में पूरे नियोजन को रद्द कर दिया. फिर मैं पटना उच्च न्यायालय में केस की तो हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि नियोजन पर पुन: विचार करें. प्राधिकार ने फिर से पूरे सीट पर नियुक्ति का आदेश दिया. पर मेरे सीट पर बीईओ और डीपीओ की मिली भगत से अन्य अभ्यर्थी की नियुक्ति बैक डेट से कर ली गयी है.अभी तक मेरी नियुक्ति नहीं हुई. डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा.ग्राम यदुपुर,पो0 समड़ी,थाना नारदीगंज के सरयुग चौहान, रामस्वरूप चौहान तथा अन्य ग्रामीण ने शिकायत किया कि 1000 वोल्टेज तार को यदुपुर से हटाकर पष्चिम आहर से ग्राम भदौर के लिए खींचने की व्यवस्था किया जाय, नही तो यहां के जान-माल पर कभी भी खतरा हो सकता है. डीएम ने कार्यपालक अभियंता विद्युत को इसकी जांच कर आवष्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. ग्राम देवनाग,पंचायत छनौन,थाना रूपौ के गोरेलाल मांझी ने डीएम से शिकायत की कि मुझे इंदिरा आवास के लिए अग्रिम के रूप में कुछ ही रूपया मिला था. इससे मैं आवास का छत ढ़लवा चुका हूं. शेष राशि इंदिरा आवास का शौचालय बनाने के लिए अभी तक मुझे नहीं मिला है. डीएम ने इसे प्रखंड विकास पदाधिकारी, रोह को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा. ग्राम जगदीशपुर पो बौरी,थाना काशीचक के ज्योति कुमारी ने अपने आवेदन देते हुए कहा कि मेरी शादी 2014 में हुई थी. 16 दिसंबर 2014 को काशीचक प्रखंड कार्यालय में कन्या विवाह की राशि के लिए आवेदन दी थी. पर आज तक मुझे कन्या विवाह की राशि नहीं मिल पाया. जब भी मैं बीडीओ से मिली, वो टाल-मटोल करते रहे. डीएम ने इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए प्रभारी पदाधिकारी काशीचक को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा. इसके अतिरिक्त जनता दरबार में इंदिरा आवास,वृद्धा पेंशन,विकलांगता पेंशन,भूमि विवाद,अतिक्रमण,छात्रवृति,राजस्व आदि से संबंधित कई मामले . जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया. जनता दरबार में अपर समाहर्त्ता महर्षि राम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी धिरेन्द्र झा, निर्देशक डीआरडीए, डीपीआरओ परिमल कुमार, जिला जन षिकायत पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्त्ता अनु कुमार सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन