खलिहान में लगी आग से लाखों का नुकसान

खलिहान में लगी आग से लाखों का नुकसान नरहट. छोटीपाली गांव में वुधवार की देर शाम खलिहान में आग लग जाने के कारण खलिहान में रखा दो किसान राजेंद्र महतो व नरेश ठाकुर का धान का बोझा व नेवारी का पुंज जल कर राख हो गया़ इससे दोनों किसानों का करीब लाखों का नुकसान हो […]
खलिहान में लगी आग से लाखों का नुकसान नरहट. छोटीपाली गांव में वुधवार की देर शाम खलिहान में आग लग जाने के कारण खलिहान में रखा दो किसान राजेंद्र महतो व नरेश ठाकुर का धान का बोझा व नेवारी का पुंज जल कर राख हो गया़ इससे दोनों किसानों का करीब लाखों का नुकसान हो गया़ खलिहान में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गयी. गांव के लोग जमा हुए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन काफी मशक्त के बाद भी सफलता नही मिली़ खलिहान में रखा सैकड़ों धान का बोझा व नेवारी का पुंज जल कर राख हो गया़ इस कारण किसानों का लाखों का नुकसान बताया जा रहा है़ अगलगी की घटना में राजेंद्र महतो का करीब 50 हजार व नरेश ठाकुर का लगभग 30 हजार रुपये नुकसान का आकलन किया जा रहा है़ आग लगने की घटना के बारे में बताया जाता है कि किसी ने आकाश में गुब्बारा में दीपक जला कर उड़ा दिया था़ दीपक जलता गुब्बारा खलिहान में गिर जाने के कारण आग लगने की बात बतायी जा रही है़ घटना की जानकारी के बाद पाली सरपंच धनंजय कुमार ने पाली गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया़ सरपंच ने सरकार से मिलने वाली मदद के लिए पीड़ित परिवार के माध्यम से गुरुवार को सीओ रामभजन राम व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद को आवेदन दिलाया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




