अपने लक्ष्य को प्राप्त करें बैंक : डीएम

Updated at : 30 Dec 2015 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
अपने लक्ष्य को प्राप्त करें बैंक : डीएम

अपने लक्ष्य को प्राप्त करें बैंक : डीएम बुनकरों, किसानों व बेरोजगारों से मिले आवेदनों को दें अविलंब स्वीकृति खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों के समन्वयकों को लगी फटकार डीएम ने की डीएलसीसी की बैठक फोटो-11प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय जिले के प्रमुख बैंक कृषि प्रक्षेत्र पर विशेष ध्यान दें. मेगा क्रेडिट कैंप लगा कर अपने वार्षिक […]

विज्ञापन

अपने लक्ष्य को प्राप्त करें बैंक : डीएम बुनकरों, किसानों व बेरोजगारों से मिले आवेदनों को दें अविलंब स्वीकृति खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों के समन्वयकों को लगी फटकार डीएम ने की डीएलसीसी की बैठक फोटो-11प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय जिले के प्रमुख बैंक कृषि प्रक्षेत्र पर विशेष ध्यान दें. मेगा क्रेडिट कैंप लगा कर अपने वार्षिक क्रेडिट प्लान के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करें. यह बातें डीएम मनोज कुमार ने समाहरणालय सभागार में आयोजित डीएलसीसी (बैंकिंग) की बैठक में कहीं. उन्होंने इस संबंध में खराब प्रदर्शन को लेकर एसबीआइ, आइसीआइसीआइ, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक आदि के जिला समन्वयकों को फटकार लगाते हुए कहा कि 15 जनवरी तक बैठक होगी. इसमें खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. समीक्षा के दौरान एसबीआइ लक्ष्य के विरूद्ध 9.61%, एक्सिस 14%, एचडीएफसी 15%, बैंक ऑफ बड़ौदा 19% ही वार्षिक क्रेडिट प्लान के तहत उपलब्धी प्राप्त किया है. सीडी रेसियो की समीक्षा के क्रम में डीएम ने एसबीआइ के खराब प्रदर्शन को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के इतने महत्वपूर्ण बैंक का यह उपलब्धि दरसाता है कि बैंक द्वारा जिले के अपने उपभोक्ताओं के जमा राशि का जिले वासियों के हित में सदुपयोग नहीं हो रहा है. उन्होंने इस संबंध में स्थिति को अविलंब सुधार करने का निर्देश दिया. ऋण को शीघ्र स्वीकृति का निर्देशकेसीसी की समीक्षा के क्रम में डीएम ने डीएओ को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में बीडीओ व बीएओ से समन्वय कर लक्ष्य के डेढ़ गुणा आवदेन प्राप्त कर संबंधित बैंकों में ब्रांचवार भेजवाना सुनिश्चित करें. बुनकर क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विभिन्न बैंकों को भेजे गये आवेदन पत्रों को बैंक अविलंब स्वीकृति प्रदान करना सुनिश्चित करें. साथ ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नवादा द्वारा भी भेजे गये ऋण आवेदन पत्रों को एक सप्ताह के अंदर संबंधित बैंक स्वीकृति प्रदान करें. अन्यथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रम, जीएलजी, एसएसजी, जीविका, पीडीआर एक्ट आदि की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश डीएम द्वारा दिया गया. डीएम ने शिक्षा ऋण को लेकर बैंकों द्वारा नियमित रूप से कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि जिले के छात्रों को सहजता के साथ शिक्षा ऋण उपलब्ध हो सके. पुस्तक का हुआ विमोचनडीएम ने जिले के लिए वर्ष 2016-17 के लिए ‘संभाव्यता युक्त ऋण योजना’ पुस्तिका का विमोचन किया. इसमें 1345 करोड़ रुपये के ऋण दिये जाने का प्लान है. उपरोक्त बैठक में डीडीसी एसएम कैसर सुल्तान, सर्किल हेड पीएनबी पीके कनौजिया, मैनेजर आरबीआइ केआर तिग्गा, एलडीएम गुरुपत प्रधान, डीपीआरओ परिमल कुमार, डीएओ सुनील कुमार सिंह, डीसीओ बिक्रम कुमार झा सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन