अक्षर आंचल मेला आयोजित

अक्षर आंचल मेला आयोजित रजौली. प्रखंड के बहादुरपुर संकुल संसाधन केंद्र में बुधवार को अक्षर आंचल मेला आयोजित किया गया. इसमें साक्षर भारत के शिशुक्षुओं ने भाग लिया. इसमें अक्षर दौड़, अंक दौड़, भाषण, रंगोली आदि का आयोजन किया गया. अक्षर दौड़ में सुलेखा देवी प्रथम, अंक दौड़ में रानी देवी प्रथम व भाषण प्रतियोगिता […]
अक्षर आंचल मेला आयोजित रजौली. प्रखंड के बहादुरपुर संकुल संसाधन केंद्र में बुधवार को अक्षर आंचल मेला आयोजित किया गया. इसमें साक्षर भारत के शिशुक्षुओं ने भाग लिया. इसमें अक्षर दौड़, अंक दौड़, भाषण, रंगोली आदि का आयोजन किया गया. अक्षर दौड़ में सुलेखा देवी प्रथम, अंक दौड़ में रानी देवी प्रथम व भाषण प्रतियोगिता में रासो देवी प्रथम आयी. सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया. बचे हुए प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर साक्षर भारत के प्रखंड कार्यक्रम समन्यवक सोनी प्रिया, लेखा समन्यवक कौशल कुमार, बहादुरपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनरेश पांडेय, केआरपी सदानंद प्रसाद उपस्थित थे. केआरपी के द्वारा सभी शिशुक्षुओं को पुरस्कार वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




