खाता खुलवाने के लिए लगानी पड़ रही दौड़

खाता खुलवाने के लिए लगानी पड़ रही दौड़ मेसकौर. प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य व हाइस्कूलों में किसी न किसी तरह के फाॅर्म भरने का काम हो रहा है. सभी बच्चों का बैंक में खाता भी खुलवाना है. पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी बच्चे को विभागीय आदेश के तहत खाते पर ही […]
खाता खुलवाने के लिए लगानी पड़ रही दौड़ मेसकौर. प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य व हाइस्कूलों में किसी न किसी तरह के फाॅर्म भरने का काम हो रहा है. सभी बच्चों का बैंक में खाता भी खुलवाना है. पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी बच्चे को विभागीय आदेश के तहत खाते पर ही छात्रवृत्ति व पोशाक के रुपये भेजा जायेगा. इसके लिए सभी बच्चे अपने-अपने माता पिता या अभिभावक को लेकर बैंक का चक्कर लगाने में लगे हैं. लेकिन, मामला यह है कि मास्टर साहब तो अपना पिंड छुड़ाने के उद्देश्य से बच्चे को बैंक भेज दे रहे हैं. लेकिन, बैंक के शाखा प्रबंधक इतने होशियार हैं कि बच्चे को यह कह कर वापस भेज दे रहे हैं कि जब तक प्रधानाध्यापक सभी बच्चों का फाॅर्म एक साथ सब नहीं भेजते है, तब तक हम खाता नहीं खोलेंगे. इसी को लेकर बुधवार को वाल्मीकि इंटर स्कूल के छात्रों ने एमबीजीबी बैजनाथपुर में जमकर उत्पात मचाया. छात्रों ने शाखा प्रबंधक के साथ हाथपायी व गाली-गलौज भी कर दिया. अब विभाग बताये की बच्चों का खाता विद्यालय के प्रधान बैंक जाकर खुलवायेंगे या बच्चे खुद जाकर बैंक में खाता खुलवायेगें. इस संबंध में इंटर विद्यालय बारत के छात्र सौरभ कुमार, कुणाल कुमार, रोहित राज राजु कुमार व अभिभावक पवन कुमार व राधे रमण का कहना है कि अब वार्षिक परीक्षा सिर पर है. इस अवस्था में बच्चों का बैंक व स्कूल का चक्कर लगाना परीक्षा के समय महंगा पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




