बिजली की समस्या से नहीं मिल रही निजात

बिजली की समस्या से नहीं मिल रही निजातकौआकोल. प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है. उपभोक्ताओं को बिना बिजली सुविधा के ही बिल चुकाने पड़ रहे हैं. कभी बिजली के नहीं रहने, तो कभी लो वोल्टेज से उपभोक्ता त्रस्त हो चुके हैं. बिना सुविधा के ही […]
बिजली की समस्या से नहीं मिल रही निजातकौआकोल. प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है. उपभोक्ताओं को बिना बिजली सुविधा के ही बिल चुकाने पड़ रहे हैं. कभी बिजली के नहीं रहने, तो कभी लो वोल्टेज से उपभोक्ता त्रस्त हो चुके हैं. बिना सुविधा के ही बिल चुकाने से परेशान उपभोक्ता अपना कनेक्शन कटवाने का मन बना रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी का विषय उनके लिए यह बना हुआ है कि न तो बिजली की व्यवस्था में सुधार हो पा रहा हैं और न ही उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं. उपभोक्ताओं के अनुसार कौआकोल में 33 हजार व 11 हजार वोल्टेज वाले तार का पूरी तरह से जर्जर होने के कारण अाये दिन टूट कर गिरते रहते हैं. अगर कभी बिजली मिलती भी है, तो सिर्फ बल्व का फिलामेंट ही जलता हैं. इतना ही नहीं जर्जर तार के कारण हमेशा हादसे की संभावना बनी रहती है. स्थानीय कौआकोल पावर ग्रिड में किसी भी विभागीय पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण उपभोक्ता अपनी शिकायत उनसे नहीं कर पाते हैं. कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि वासिलीगंज बिजली कार्यालय पहुंच कर पदाधिकारियों से कई बार शिकायतें की गयी. बावजूद व्यवस्था में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होने से उनमें विभाग के प्रति काफी असंतोष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




