कुम्हारावां बिगहा को हरा कुंजैला फाइनल में

कुम्हारावां बिगहा को हरा कुंजैला फाइनल में रोह. प्रखंड के दुर्गा मंदिर मैदान कुंज में आयोजित राघो महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में कुंजैला ने कुम्हरावां बिगहा को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मंगलवार को खेले गए रोचक मुकाबले में कुंजैला के रवि पटेल को उसके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन […]
कुम्हारावां बिगहा को हरा कुंजैला फाइनल में रोह. प्रखंड के दुर्गा मंदिर मैदान कुंज में आयोजित राघो महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में कुंजैला ने कुम्हरावां बिगहा को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मंगलवार को खेले गए रोचक मुकाबले में कुंजैला के रवि पटेल को उसके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कुम्हरावां बिगहा की टीम 12 ओवर में मात्र 74 रन ही बना सकी. इसके जबाव में उतरी कुंजैला की टीम एक ओवर शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया. अब फाइनल में कुंजैला का मुकाबला कुम्हरावां डीह गांव की टीम के साथ होगा. पिछले साल भी यही दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ था. इसमें कुम्हरावांडीह विजयी रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




