अक्षर मेला में दिखा गजब का उत्साह

Updated at : 29 Dec 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षर मेला में दिखा गजब का उत्साह

अक्षर मेला में दिखा गजब का उत्साह रोह. प्रखंड के मध्य विद्यालय सुंदरा संकुल में मंगलवार को दलित-महादलित अक्षर आंचल योजना के तत्वावधान में अक्षर मेला का आयोजन किया गया. इस मौके पर महिलाओं ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया. इस दौरान अक्षर व अंक दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें नवसाक्षरों का उत्साह देखते […]

विज्ञापन

अक्षर मेला में दिखा गजब का उत्साह रोह. प्रखंड के मध्य विद्यालय सुंदरा संकुल में मंगलवार को दलित-महादलित अक्षर आंचल योजना के तत्वावधान में अक्षर मेला का आयोजन किया गया. इस मौके पर महिलाओं ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया. इस दौरान अक्षर व अंक दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें नवसाक्षरों का उत्साह देखते बन रहा था. इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि जब तक महिलाएं साक्षर नहीं होगी तब तक सभ्य समाज का विकास संभव नहीं है. साक्षर भारत मिशन के केआरपी मोहम्मद मोइजउद्दीन, समन्वयक जयकरण कुमार, प्रधानाध्यापक उमेश मिश्रा, प्रेरक नवलेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन