वनागार में हुई लकड़ियों की नीलामी

वनागार में हुई लकड़ियों की नीलामी रजौली. प्रखंड के हरदिया वनागार में डीएफओ अजीत सिंह की अध्यक्षता में सात विभिन्न प्रजाति के लकड़ी की नीलामी हुई. इसमें बिहारशरीफ निवासी रामाधीन प्रसाद ने सबसे अधिक बोली लगाकर लकड़ी को अपने नाम कराया. इस लकड़ी नीलामी में गया, कोडरमा, नवादा व रजौली के आरा मशीन के लोग […]
वनागार में हुई लकड़ियों की नीलामी रजौली. प्रखंड के हरदिया वनागार में डीएफओ अजीत सिंह की अध्यक्षता में सात विभिन्न प्रजाति के लकड़ी की नीलामी हुई. इसमें बिहारशरीफ निवासी रामाधीन प्रसाद ने सबसे अधिक बोली लगाकर लकड़ी को अपने नाम कराया. इस लकड़ी नीलामी में गया, कोडरमा, नवादा व रजौली के आरा मशीन के लोग उपस्थित थे. सभी ने अपने स्तर से अधिक से अधिक बोली लगाया. यह नीलामी प्रत्येक माह के 28-29 तारीख को होती है. इस मौके पर फोरेस्टर विष्णुदेव राय, वनरक्षी कन्हैया कुमार, पवन सिंह, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




