गरीबों में बांटे गये कपड़े

Updated at : 28 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों में बांटे गये कपड़े

गरीबों में बांटे गये कपड़े नवादा (नगर). शांता एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा क्रिसमस सप्ताह के तहत गरीबों के बीच कंबल, धोती, साड़ी, सर्ट, पैंट, बच्चों के कपड़े आदि का वितरण किया गया. गार्डेन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा इकट्ठा किये गये कपड़ों को गरीबों के बीच बांटा गया. सचिव […]

विज्ञापन

गरीबों में बांटे गये कपड़े नवादा (नगर). शांता एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा क्रिसमस सप्ताह के तहत गरीबों के बीच कंबल, धोती, साड़ी, सर्ट, पैंट, बच्चों के कपड़े आदि का वितरण किया गया. गार्डेन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा इकट्ठा किये गये कपड़ों को गरीबों के बीच बांटा गया. सचिव रेखा सिन्हा व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि सोसाइटी द्वारा ठंड में गरीबों की मदद के लिए नये व पुराने कपड़ों का वितरण किया गया है. इस कार्य में स्कूल के बच्चों का काफी सराहनीय योगदान रहा. जिन्होंने अपने घरों से पुराने कपड़े इकट्ठा कर गरीबों के लिए उपलब्ध कराये. कार्यक्रम में अनिल कुमार, संजय कुमार, सुबोध कुमार सहित स्कूल के सभी बच्चे व शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन