अब चकाचक दिखेंगी शहर की सड़कें

अब चकाचक दिखेंगी शहर की सड़कें धूल रहित सड़क बनाने के लिए नगर पर्षद ने शुरू किया अभियानफोटो-15प्रतिनिधि, नवादा (सदर)शहर की सड़कें चकाचक दिखे, लोगों को वाहन चलाने के दौरान धूल-धूसरित न होना पड़े इसके लिए नगर पर्षद ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है. सड़क के किनारे पड़े धूल का ढेर लोगों के लिए […]
अब चकाचक दिखेंगी शहर की सड़कें धूल रहित सड़क बनाने के लिए नगर पर्षद ने शुरू किया अभियानफोटो-15प्रतिनिधि, नवादा (सदर)शहर की सड़कें चकाचक दिखे, लोगों को वाहन चलाने के दौरान धूल-धूसरित न होना पड़े इसके लिए नगर पर्षद ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है. सड़क के किनारे पड़े धूल का ढेर लोगों के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रहा है. ऐसे में शहर की सड़कों को पर्यावरण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पर्षद ने ऐसे धूल के ढेर को हटाने का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है. कनीय अभियंता केके सिन्हा ने बताया कि नगर पर्षद के सात से अधिक कचरा उठाने वाले छोटे वाहन व सफाई मजदूर इस अभियान में जुट गये हैं. अभियान के तहत पहले मेन रोड की सड़कों के किनारे पड़े धूल के ढेर को हटाया जा रहा है. उसके बाद अगले दिन से सड़कों को चकाचक बनाने के लिए प्रतिदिन अहले सुबह सफाई कर्मियों द्वारा झाड़ू लगाया जायेगा. शुक्रवार को प्रजातंत्र चौक से लेकर डीएम कोठी तक सड़क के दोनों किनारे जमे धूलकण को सफाई कर्मियों के सहयोग से हटाया गया. गौरतलब है कि सड़क के किनारे फैले धूल के ढेर दो पहिया वाहन चालकों के लिए कभी-कभी दुर्घटना के सबब बन जाते हैं. साथ ही सड़क पर वाहन चलाने के दौरान उड़ते धूलकण सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ पर प्रतिकूल असर डालते हैं. ऐसे में शहर को पर्यावरण मुक्त बनाये रखना मुश्किल भारा कार्य था. नगर पर्षद के इस कार्य से लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




