टी-20 क्रिकेट मैच का उद्घाटन हुआ

टी-20 क्रिकेट मैच का उद्घाटन हुआ कौआकोल. विधान पार्षद नीरज कुमार ने कौआकोल के दुधपनियां में टी-20 दोस्ताना क्रिकेट मैंच का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल कितनी अच्छी चीज है कि अगर आपस में झगड़े दो समुदाय के लोग एक ग्राउंडपर खेलने उतरते हैं, तो वह सारी चीजों को भूल कर […]
टी-20 क्रिकेट मैच का उद्घाटन हुआ कौआकोल. विधान पार्षद नीरज कुमार ने कौआकोल के दुधपनियां में टी-20 दोस्ताना क्रिकेट मैंच का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल कितनी अच्छी चीज है कि अगर आपस में झगड़े दो समुदाय के लोग एक ग्राउंडपर खेलने उतरते हैं, तो वह सारी चीजों को भूल कर सिर्फ खिलाड़ी के रूप में खेलते नजर आते हैं, न कि दुष्मन के रूप में. खेल के वक्त दोनों टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी श्रेष्ठता को साबित करने के लिए सिर्फ खेलते रहते हैं. मौके पर प्रखंड के जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को खेल को भाईचारे के रूप में खेलने की बात कहीं. यह दोस्ताना मैच नैनिहाल क्रिकेट क्लब टीकोडीह व नेहरू युवा क्रिकेट टीम दुधपनियां के बीच खेला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




