बच्चों को नहीं मिलता पोषाहार

बच्चों को नहीं मिलता पोषाहार गोविंदपुर. प्रखंड के गोविंदपुर उपर बाजार स्थित पूर्वी आगनबाड़ी केंद्र संख्या-दो पर बच्चों को प्रत्येक दिन का पोषाहार नहीं मिलता है. ग्रामीण आनंदी यादव, चांदो यादव, सावित्री देवी, कृष्णा प्रसाद, राकेश कुमार आदि लोगों ने बताया कि सेविका नियमित केंद्र नहीं चलाती हैं. केंद्र सहायिका के माध्यम से चल रहा […]
बच्चों को नहीं मिलता पोषाहार गोविंदपुर. प्रखंड के गोविंदपुर उपर बाजार स्थित पूर्वी आगनबाड़ी केंद्र संख्या-दो पर बच्चों को प्रत्येक दिन का पोषाहार नहीं मिलता है. ग्रामीण आनंदी यादव, चांदो यादव, सावित्री देवी, कृष्णा प्रसाद, राकेश कुमार आदि लोगों ने बताया कि सेविका नियमित केंद्र नहीं चलाती हैं. केंद्र सहायिका के माध्यम से चल रहा है. इन लोगों की शिकायत पर जाकर देखा गया, तो केंद्र पर सहायिका गायत्री देवी और छह सात बच्चे ही थे. सेविका सुशीला गैर हाजिर थी. ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड परियोजना पदाधिकारी व क्षेत्रीय केंद्र सुपरवाइजर की अनदेखी के कारण बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई व पोषाहार नहीं मिल पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




