चुनाव में हार की हुई समीक्षा

Updated at : 23 Dec 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में हार की हुई  समीक्षा

चुनाव में हार की हुई समीक्षा गोविंदपुर. प्रखंड के दरमनिया बाजार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई. इसमें विधानसभा चुनाव में हार पर सभी कार्यकर्तायों के साथ चर्चा हुई. प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने बताया कि फुला देवी के गोविंदपुर विधानसभा में हार के मुख्य कारण आर्थिक स्थिति बताया गया. इसके कारण […]

विज्ञापन

चुनाव में हार की हुई समीक्षा गोविंदपुर. प्रखंड के दरमनिया बाजार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई. इसमें विधानसभा चुनाव में हार पर सभी कार्यकर्तायों के साथ चर्चा हुई. प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने बताया कि फुला देवी के गोविंदपुर विधानसभा में हार के मुख्य कारण आर्थिक स्थिति बताया गया. इसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे प्रखंड के कार्यकर्ताओं को जिला से सहयोग नहीं मिलता है. इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि पार्टी का सदस्य अधिक से अधिक बनाया जाये. सभी कार्यकर्ताओं को जिले से पूरा सहयोग दिया जाये. रंजीत यादव ने कहा कि पार्टी के मैनेजमेंट की विधि व्यवस्था में सुधार किया जाये. मौके पर बालगोविंद यादव, संजय कुमार, मुरली प्रसाद, अर्जुन यादव, अरविंद कुमार, दानी सिंह, त्रिवेणी सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, नवल किशोर सिंह आदि लोग उपस्थित थे. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयचंद लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया. उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी कार्यकर्ता दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन