बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

Updated at : 21 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

बढ़ रहा संक्रमण का खतरा रजौली. प्रखंड के टकुआटांड़ पंचायत के सिनेमा हॉल गली में नाली के पानी का जमाव रहता है. नाली के जाम होने से संक्रमण रोग फैलने का डर मुहल्लेवासी को है. इस संबंध में सिनेमा हॉल गली के लोगों ने कई बार टकुआटांड़ पंचायत के मुखिया राजेंद्र यादव को जानकारी दी […]

विज्ञापन

बढ़ रहा संक्रमण का खतरा रजौली. प्रखंड के टकुआटांड़ पंचायत के सिनेमा हॉल गली में नाली के पानी का जमाव रहता है. नाली के जाम होने से संक्रमण रोग फैलने का डर मुहल्लेवासी को है. इस संबंध में सिनेमा हॉल गली के लोगों ने कई बार टकुआटांड़ पंचायत के मुखिया राजेंद्र यादव को जानकारी दी है. लेकिन, अभी तक मुखिया के द्वारा नाली का गंदा पानी निकालने का कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे मुहल्लेवासी में मुखिया व सरकार के प्रति भारी रोष देखा जा रहा है. मुहल्ले के ग्रामीण समाज सेवी बंटी सिंह, आदित्य प्रकाश, संतोष कुमार ने बताया कि हम लोगों को नाली का पानी गली में जमा होने से घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. गंदा पानी के कारण गली में दुर्गंध फैला रहता है. इससे रोगों के पनपने का खतरा बना रहता है. इसको लेकर ग्रामीणों ने बताया कि अगर दो-चार दिन में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया गया, तो सभी सिनेमा हॉल गली के लोग अनुमंडल कार्यालय पर धरना देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन