बच्चों ने नृत्य व गीत से किया लोगों को मंत्रमुग्ध

Updated at : 20 Dec 2015 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने नृत्य व गीत से किया लोगों को मंत्रमुग्ध

बच्चों ने नृत्य व गीत से किया लोगों को मंत्रमुग्ध सृजन आर्ट सह शकुंतला मेमोरियल म्यूजिक कॉलेज का मनाया गया सातवां स्थाना दिवस फोटो-5नवादा (सदर)सृजन आर्ट सह शकुंतला मेमोरियल म्यूजिक कॉलेज के बैनर तले संचालित सांस्कृतिक संस्था सृजन का सातवां स्थापना दिवस बच्चों के आकर्षक डांस के साथ मनाया गया. रविवार को नगर भवन में […]

विज्ञापन

बच्चों ने नृत्य व गीत से किया लोगों को मंत्रमुग्ध सृजन आर्ट सह शकुंतला मेमोरियल म्यूजिक कॉलेज का मनाया गया सातवां स्थाना दिवस फोटो-5नवादा (सदर)सृजन आर्ट सह शकुंतला मेमोरियल म्यूजिक कॉलेज के बैनर तले संचालित सांस्कृतिक संस्था सृजन का सातवां स्थापना दिवस बच्चों के आकर्षक डांस के साथ मनाया गया. रविवार को नगर भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कत्थक नृत्य व गुरु वंदना के साथ हुई. तबला वादन आशुतोष मिश्रा व कत्थक गुरु राहुल कुमार थिरकवा के साथ इशिका राज ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. देश भक्ति गीत ‘जहां पांव में पायल’ पर श्रोता झूम उठे. नृत्य में साहिल, शशि, सोहन, अभिषेक, रत्नेश,सौरभ व रजत आदि ने शानदार प्रस्तुति दी. हिमांशु व रौशनी की जोड़ी द्वारा प्रस्तुत युगल गीत को लोगों ने काफी सराहना की. सृजन के निदेशक विजय शंकर पाठक ने बताया कि संस्था वर्ष 2009 से ही शहर में बच्चों को नृत्य-गीत का प्रशिक्षण दे रहा है. संस्था से प्रशिक्षण पाकर कई छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रहें हैं. संस्था के अध्यक्ष गोपाल कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार की ओर से बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इससे पूर्व सदर एसडीओ राजेश कुमार,एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद ने कार्यक्रम का उद‍्घाटन किया. उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से दिये जा रहे प्रशिक्षण लोगों के लिए काफी लाभदायक हो रहा है. उन्होंने संस्था के उतरोत्तर प्रगति की कामना की. मौके पर डॉ राजेश कुमार, राजू कुमार, एवन के अमरदीप कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.कार्यक्रम में संस्था के बच्चे खुशी, सुप्रिया, रितिका, गुनगुन, तन्नू, वैष्णवी, विद्या, माला, कोमल, रिचा, रोहित, शंभू, रवि,अमित, हर्षराज सहित अनेकों बच्चों ने अपनी भव्य प्रस्तुति दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन